विज्ञापन

सबसे तेजी से फैलने वाला वायरस बना इबोला, 750 लोगों की मौत; वैज्ञानिक भी नहीं समझ पा रहे आखिर हो क्या रहा है

कांगो की पारंपरिक रीतियों में शव को चूमना, नहलाना और गले लगाना शामिल है. इबोला के डर से सरकार ने इन पारंपरिक अंतिम संस्कारों पर पाबंदी लगा दी है, जिससे स्थानीय लोग बेहद गुस्से में हैं.

सबसे तेजी से फैलने वाला वायरस बना इबोला, 750 लोगों की मौत; वैज्ञानिक भी नहीं समझ पा रहे आखिर हो क्या रहा है
कांगो में हालात पल-पल बिगड़ रहे हैं.

दुनिया के इतिहास में अब तक का सबसे तेजी से बढ़ने वाला इबोला का प्रकोप अब पूरी तरह बेकाबू होता जा रहा है. हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि मरीजों की जान बचाने वाले स्वास्थ्यकर्मी खुद हड़ताल पर चले गए हैं. सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इस समय फैल रहा इबोला वायरस का यह वैरिएंट इतना खतरनाक है, जिसकी फिलहाल कोई स्वीकृत वैक्सीन या पक्का इलाज मौजूद ही नहीं है.

वैज्ञानिक दो नए इलाजों पर स्टडी शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जमीनी चुनौतियां इस महामारी के आगे ढाल बनकर खड़ी हो गई हैं.

750 से ज्यादा मौतें, कहां से फैल रहा...किसी को कुछ नहीं पता

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और वैज्ञानिक इस समय अंधेरे में तीर चला रहे हैं. कांगो में अब तक इबोला के 2,000 से अधिक पुष्ट मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 750 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

मोबाइल लोकेशन बना काल, पता चल गया ईरान ने खाड़ी के देशों में अमेरिकी सैनिकों को कैसे बनाया निशाना

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि 80% नए मामलों में यह पता ही नहीं चल पा रहा है कि संक्रमण आखिर फैल कहां से रहा है. इस महामारी की शुरुआत कहां से और कैसे हुई, इसका स्रोत आज भी एक रहस्य बना हुआ है. अब यह वायरस कांगो के दो और प्रांतों में पैर पसार चुका है. इसमें वहां का एक बड़ा शहर 'किसांगनी' भी शामिल है.

क्यों इस बार इबोला को रोकना नामुमकिन सा हो गया है?

इस महामारी के केंद्र में मौजूद दो बड़े स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन नहीं मिला है. इस हफ्ते बिना वेतन के काम करने वाले वर्कर्स ने हड़ताल कर दी है. डर है कि अगर यह हड़ताल दूसरे सेंटर्स में फैली, तो पूरा हेल्थ सिस्टम ढह जाएगा.
इसके अलावा इस दूरदराज के इलाके में बुनियादी ढांचे का नामोनिशान नहीं है. ऊपर से स्थानीय लोगों में यह भ्रामक अफवाह फैल चुकी है कि इबोला जैसी कोई बीमारी है ही नहीं, यह सब नकली है.

इबोला कैसे फैलता है और इसके लक्षण क्या हैं?

इबोला एक बेहद संक्रामक और जानलेवा बीमारी है. यह आमतौर पर जंगली जानवरों से इंसानों में फैलती है. इंसानों में यह वायरस संक्रमित मरीज के शरीर के तरल पदार्थों (जैसे- उल्टी, खून, या सीमेन) के सीधे संपर्क में आने से फैलता है. इसके अलावा संक्रमित मरीज के बिस्तर, कपड़ों या किसी भी दूषित सतह को छूने से भी यह दूसरों को अपनी चपेट में ले लेता है.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी से यूरोप में 10 हजार से अधिक मौतें क्यों? NDTV को एक्सपर्ट ने बताई हैरान करने वाली बातें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ebola, Ebola Alert In Congo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com