विज्ञापन

कानपुर के मंधना से अनवरगंज के बीच बनेगा 15 KM लंबा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, लोगों को जाम से म‍िलेगी मुक्‍त‍ि

कानपुर के अनवरगंज से मंधना के बीच बनने वाले बहुप्रतीक्षित एलिवेटेड रेलवे ट्रैक (15.51 KM) के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है. इसके बनने से लोगों को जाम से राहत म‍िलेगी.

कानपुर के मंधना से अनवरगंज के बीच बनेगा 15 KM लंबा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, लोगों को जाम से म‍िलेगी मुक्‍त‍ि
  • एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के ल‍िए अवैध कब्जे कराए गए खाली
  • कल्याणपुर से आईआईटी तक अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर
  • कानपुर में विकास की रफ्तार को पंख देने के लिए प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहने वाले लोगों के ल‍िए एक और खुशखबरी है. अनवरगंज से मंधना के बीच बनने वाले बहुप्रतीक्षित एलिवेटेड रेलवे ट्रैक (15.51 KM) के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है. इस प्रोजेक्‍ट को बनने में 1115 करोड़ रुपये लगेंगे. एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के बनने से शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में 18 रेलवे क्रॉसिंग के कारण लगने वाले जाम से लोगों को न‍िजात म‍िल सकेगी. 

रेलवे भूमि अधिग्रहण और पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग के संयुक्त एक्शन से जीटी रोड पर सालों से जमे अवैध कब्जों को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया है. ​प्रशासन ने इस अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत कल्याणपुर से की, जो आईआईटी (IIT) कानपुर तक लगातार जारी है. रेलवे लाइन के किनारे और जीटी रोड पर जितने भी अवैध निर्माण थे, उन्हें पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया है, ताकि ट्रैक निर्माण में कोई बाधा न आए. 

3 महीने पहले अवैध कब्‍जेदारों को द‍िया गया था नोट‍िस

बता दें, ​यह कार्रवाई अचानक नहीं की गई है. प्रशासन ने पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए 3 महीने पहले ही सभी अवैध कब्जेदारों को लिखित नोटिस जारी कर दिया था. स्वेच्छा से जगह खाली करने के लिए 10 जुलाई तक का अंतिम समय दिया गया थ. मियाद पूरी होते ही पीडब्ल्यूडी और रेलवे की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मिलकर मोर्चा आज अवैध अतिक्रमण हटा दिया. 
 

यह भी पढ़ें- खुल गया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, 40 मिनट में होगा सफर, एक नहीं चार नाम से जाना जाएगा; देखिए तस्वीरें


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur News, UP News, Kanpur Good News, Kanpur Development, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com