प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
पूर्वी इंडोनेशिया में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई. फिलहाल भूकंप की वजह से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं आई है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप का केंद्र बांदा सागर के 171 किलोमीटर अंदर था. भूकंप के झटकों के महसूस होते ही पूरे इंडोनेशिया और आसपास के देश में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है. वहीं एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि इस भूकंप से हिंद महासागर के आसपास के देशों को कोई खतरा नहीं है.
यह भी पढ़ें: पूर्वी इंडोनेशिया में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी नहीं
गौरतलब है कि इससे पहले पिछले भी इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में आज भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया था, जिसकी तीव्रता 6.4 मापी गई थी. हालांकि उसे समय भूकंप विशेषज्ञों का कहना था कि इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं है. इस भूकंप का अधिकेन्द्र बेंगकुलु से 73 किलोमीटर दूर पश्चिम में जमीन से 35 किलोमीटर की गहराई पर था.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Earthquake In Eastern Indonesia