विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2011

अमेरिकी ड्रोन हमले में छह तालिबानी मारे गए

मीरानशाह के पास दत्ता खेल इलाके में उग्रवादी एक वाहन में सवार थे जिसे एक मिसाइल से निशाना बनाया गया जिससे चार उग्रवादी मारे गए।
पेशावर: पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत वजीरिस्तान में एक अमेरिकी ड्रोन हमले में छह तालिबान उग्रवादी मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि मीरानशाह के पास दत्ता खेल इलाके में उग्रवादी एक वाहन में सवार थे जिसे एक मिसाइल से निशाना बनाया गया जिससे चार उग्रवादी मारे गए। अन्य तीन तब मारे गए जब वे वाहन से शवों और घायलों को निकाल रहे थे। उन पर भी मिसाइल दागी गईं। दत्ता खेल में पिछले दो साल में कई ड्रोन हमले हो चुके हैं।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिकी, ड्रोन, हमले, तालिबानी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com