अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में पहली बार इफ्तार पार्टी का आयोजन करेंगे. बहरहाल ट्रंप की मुस्लिम विरोधी टिप्पणियों का हवाला देकर कई मुस्लिम संगठनों ने इसका बहिष्कार करने का फैसला किया है. पिछले साल ट्रंप ने कई दशक से जारी सालाना इफ्तार पार्टी की परंपरा खत्म कर दी थी.
यह भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप के काल में टूटी दो दशक पुरानी परंपरा, व्हाइट हाउस में नहीं मनाई गई ईद
1990 के दशक में बिल क्लिंटन ने इसकी औपचारिक शुरुआत की थी. हालांकि इसकी वैचारिक जड़ें वर्ष 1805 में थॉमस जेफरसन से भी जुड़ी हैं. इस सप्ताह की शुरुआत में व्हाइट हाउस ने यह पुष्टि की कि ट्रंप इस साल इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे. हालांकि, अधिकतर मुस्लिम नागरिक संगठनों ने इसे लेकर हैरानी जतायी है.
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव साराह सैंडर्स ने कहा, 'अलग-अलग समुदायों से वहां उपस्थित करीब 30-40 लोग इसमें शामिल होंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Donald Trump, Iftar Dinner White House