अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले महीने तुर्किये से लौटते समय ट्रंप को कथित तौर पर ईरान की ओर से हत्या की धमकी मिली थी. खतरा इतना गंभीर माना गया कि राष्ट्रपति को एयर फोर्स वन में बैठाने के बाद गुप्त रूप से एक दूसरे छोटे सैन्य विमान में शिफ्ट कर दिया गया. सबसे अहम बात यह रही कि मीडिया को भी यह विश्वास दिलाया गया कि ट्रंप बड़े विमान में ही सवार थे.
वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में क्या दावा किया गया है?
वॉशिंगटन पोस्ट (Washington Post) की रिपोर्ट के मुताबिक 8 जुलाई को नाटो शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप अंकारा एयरपोर्ट पर एयर फोर्स वन में सवार हुए थे. लेकिन विमान में चढ़ने के कुछ मिनट बाद उन्हें कथित रूप से एक कैटरिंग कंटेनर के जरिए गुप्त रूप से वहां से निकाला गया. इसके बाद ट्रंप को एक छोटे C-32A सैन्य विमान तक पहुंचाया गया, जिसने उन्हें ब्रिटेन पहुंचाया. इस पूरी कार्रवाई के दौरान मीडिया और कई अधिकारियों को यही लगा कि राष्ट्रपति अभी भी बड़े एयर फोर्स वन विमान में मौजूद हैं.
वायरल वीडियो में देखिए पूरा घटनाक्रम
Aquí el video de Trump despidiéndose en el AF1 que usaron de señuelo para los terroristas iraníes en Turquía,del otro lado se ve el camión de catering por el cual lo sacaron para llevarlo al 757 en el que realmente voló pic.twitter.com/K3I4pEX0GI
— Godofredo renacido 🇺🇦 (@CrusaderGoalie) August 11, 2026
पत्रकारों को खिड़कियों के पर्दे बंद रखने को कहा गया
अमेरिकी प्रशासन ने सार्वजनिक रूप से इस ऑपरेशन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स सहित कई अमेरिकी मीडिया संस्थानों ने भी रिपोर्ट किया था कि ईरान समर्थित समूहों से संभावित खतरे की जानकारी मिलने के बाद ट्रंप की यात्रा योजना बदली गई थी. अंकारा से उड़ान भरने वाले विमान में मौजूद पत्रकारों को खिड़कियों के पर्दे बंद रखने का निर्देश दिया गया था. आम तौर पर ऐसा निर्देश युद्ध क्षेत्र या गंभीर सुरक्षा खतरे की स्थिति में दिया जाता है.
#BREAKING: An Iranian assassination threat prompted a secret Presidential extraction from Turkey last month. Trump transferred from legacy AF1 to C-32A. He left the 747 via catering truck and boarded the C-32A to Britain as "Reach 18." Legacy AF1 (with journalists/staff believing… pic.twitter.com/OBEfoog5vF
— OC Scanner 🇺🇸 🇺🇸 (@OC_Scanner) August 11, 2026
कतर के उपहार वाले विमान पर भी उठे सवाल
रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप तुर्किये जिस नए बोइंग 747-8 विमान से पहुंचे थे, वह कतर के शाही परिवार की ओर से अमेरिका को गिफ्ट के तौर पर मिला था. इसी विमान को लेकर सुरक्षा विशेषज्ञों ने सवाल उठाए हैं. कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि नए विमान में पुराने एयर फोर्स वन जैसे कुछ महत्वपूर्ण सुरक्षा सिस्टम, खासकर एंटी-मिसाइल डिफेंस सिस्टम, पूरी तरह मौजूद नहीं थे. यही वजह बताई जा रही है कि वापसी के समय सुरक्षा एजेंसियों ने अतिरिक्त सतर्कता बरती.
व्हाइट हाउस ने दी सफाई
वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट सामने आने के बाद समाचार एजेंसी AFP द्वारा पूछे गए सवाल पर व्हाइट हाउस ने विमान की सुरक्षा का बचाव किया. व्हाइट हाउस के संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने कहा कि नया एयर फोर्स वन अत्याधुनिक तकनीक और उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रोटोकॉल से लैस है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप खुद कई बार कह चुके हैं कि अमेरिका के दुश्मन उन्हें निशाना बनाना चाहते हैं और ऐसे खतरों से निपटने के लिए प्रशासन हर संभव कदम उठाता है.
यह भी पढ़ें : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर 100 फीसदी कंट्रोल हमारा है; ट्रंप का ईरान पर 'अटैक', 50 साल के नुकसान का हर्जाना मांगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं