विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2018

पाकिस्तान अमेरिका के लिए कुछ नहीं करता, इसलिए रोकी करोड़ों डॉलर की मदद : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को करोड़ों डॉलर की सैन्य सहायता रोके जाने के अपने प्रशासन के फैसले का बचाव किया.

पाकिस्तान अमेरिका के लिए कुछ नहीं करता, इसलिए रोकी करोड़ों डॉलर की मदद : ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
  • डोनाल्ड ट्रंप का पाकिस्तान पर हमला
  • पाक को वित्तीय सहायता रोके जाने के फैसले का ट्रंप ने बचाव किया
  • 'पाकिस्तान अमेरिका के लिए कुछ नहीं करता'
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को करोड़ों डॉलर की सैन्य सहायता रोके जाने के अपने प्रशासन के फैसले का बचाव करते हुए रविवार को कहा कि पाकिस्तान अमेरिका के लिए कोई काम नहीं करता और वहां की सरकार ने अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को छिपने में मदद की थी. ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को एक साक्षात्कार में लादेन और पाकिस्तान के एबटाबाद में उसके पूर्व ठिकाने का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘जरा सोचिए...आप जानते हैं कि पाकिस्तान में रहना, पाकिस्तान में अच्छे से रहना..मुझे लगता है कि उन्होंने इसे अच्छा भवन समझा होगा.''    

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी, कहा - खशोगी की हत्या पर सप्ताह भर के भीतर कोई बड़ा फैसला लेगा अमेरिका

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन पाकिस्तान में सैन्य अकादमी के ठीक बगल में रहना.. पाकिस्तान में हर कोई जानता था कि वह वहां पर है और हम पाकिस्तान को एक वर्ष में 1.3 अरब डॉलर दे रहे थे. लादेन पाकिस्तान में रह रहा था, हम पाकिस्तान का समर्थन कर रहे थे. हम उन्हें एक वर्ष में 1.3 अरब डॉलर दे रहे थे, जो हम उन्हें अब नहीं दे रहे हैं. मैंने इसे समाप्त कर दिया क्योंकि वे हमारे लिए कुछ नहीं करते.'

VIDEO: सिंपल समाचार : ट्रंप ने छेड़ा तीसरा विश्वयुद्ध
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com