विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2019

भारतीय अमेरिकी अनुराग सिंघल बन सकते हैं न्यायाधीश, खुद डोनाल्ड ट्रंप ने किया नामित

राइस विश्वविद्यालय से स्नातक, सिंघल ने ‘वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ’ में अध्ययन किया. उनके माता-पिता 1960 में अमेरिका आए थे. उनके पिता अलीगढ़ से थे और एक्सॉन में एक शोध वैज्ञानिक थे. उनकी मां देहरादून से थीं.

भारतीय अमेरिकी अनुराग सिंघल बन सकते हैं न्यायाधीश, खुद डोनाल्ड ट्रंप ने किया नामित
ट्रंप ने भारतीय अमेरिकी को फ्लोरिडा में न्यायाधीश नामित किया
वाशिंगटन:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक भारतीय अमेरिकी को फ्लोरिडा में संघीय न्यायाधीश नामित किया है. अनुराग सिंघल उन 17 न्यायाधीशों में शामिल हैं जिनके नाम व्हाइट हाउस ने सीनेट को भेजे हैं. अगर उनके नाम को सीनेट की मंजूरी मिल जाती है तो वह जेम्स आई. कोहन का स्थान लेंगे.

सिंघल फ्लोरिडा में इस पद के लिए नामित होने वाले पहले भारतीय अमेरिकी हैं. उनके नाम पर सहमति के लिए सीनेट की ज्यूडीशियरी कमेटी में बुधवार को सुनवाई होनी है.

फिलहाल वह फ्लोरिडा में 17वें सर्किट कोर्ट में पदस्थापित हैं. वह इस पद पर 2011 से हैं.

अब चीन ने भी चंद्रयान 2 मिशन और ISRO की तारीफ, कहा- वैज्ञानिकों को उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए

राइस विश्वविद्यालय से स्नातक, सिंघल ने ‘वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ' में अध्ययन किया. उनके माता-पिता 1960 में अमेरिका आए थे. उनके पिता अलीगढ़ से थे और एक्सॉन में एक शोध वैज्ञानिक थे. उनकी मां देहरादून से थीं.

इंडिया वेस्ट समाचार पत्र के अनुसार सिंघल को बहुचर्चित ऐलीन वुओर्नोस मामले की पैरवी करने के लिए जाना जाता है, जो एक सीरियल किलर थी और जिसने फ्लोरिडा में सात पुरुषों की हत्या की थी.

पाकिस्तान की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री ने चंद्रयान-2 के लिए ISRO को दी बधाई, कही ये बात

उन्होंने सुनवाई के दौरान पहले वुओर्नोस की पैरवी नहीं की लेकिन जब आरोपी ने जेल के गार्ड्स पर गंभीर आरोप लगाए तो उन्होंने उसके लिए मुकदमा लड़ा था.

VIDEO: कश्मीर मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच फोन पर हुई बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Anurag Singhal, Indian American Judge Anurag Singhal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com