विज्ञापन

अब जानवरों से भी संबंध बनाने वाला बन सकता है FBI एजेंट! अमेरिका में ट्रंप सरकार के फैसले ने चौंकाया

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने इस साल की शुरुआत में चुपचाप नियम बदल दिए थे. इनमें जानवरों से संबंध बाने और प्रॉस्टिट्यूशन में पहले शामिल रहे उम्मीदवारों को नौकरी देने पर लगी पूरी तरह की रोक हटा दी गई थी. जानिए FBI के डायरेक्टर किस आधार पर इसे सही बता रहे हैं.

अब जानवरों से भी संबंध बनाने वाला बन सकता है FBI एजेंट! अमेरिका में ट्रंप सरकार के फैसले ने चौंकाया
FBI ने भर्ती नियमों में चुपचाप किया गया बदलाव, डायरेक्टर काश पटेल ने किया बचाव (फाइल फोटो- AFP)
  • अमेरिका में FBI ने जानवरों के साथ यौन संबंध रखने वाले व्यक्तियों को एजेंट बनाने पर लगी रोक हटा दी है
  • ट्रंप सरकार का तर्क है कि इस बदलाव से जबरन इस काम में फंसे पीड़ितों को नौकरी से वंचित नहीं किया जाएगा
  • FBI डायरेक्टर काश पटेल ने कहा कि नियमों का उद्देश्य हर मामले की परिस्थिति के अनुसार निर्णय लेना है

अमेरिका में जब से डोनाल्ड ट्रंप की दोबारा सरकार बनी है, हर दूसरे दिन ऐसे फैसले लिए जाते हैं जो पूरी दुनिया को चौंका देते हैं. यहां तक कि उनकी पार्टी के सांसद भी हैरान रह जाते हैं कि यह क्या ऐलान कर दिया गया. अमेरिका में अबतक यह नियम था कि बीस्टियलिटी यानी जानवरों के साथ यौन संबंध बनाने वाले लोगों को जांच एजेंसी FBI का एजेंट नहीं बनाया जाएगा. लेकिन अब इस बैन को हटा दिया गया है और ट्रंप सरकार अपने इस फैसले का बचाव भी कर रही है.

FBI डायरेक्टर काश पटेल ने मंगलवार को ब्यूरो में भर्ती के नियमों में किए गए बदलाव का बचाव किया. इन बदलावों के बाद जानवरों के साथ यौन संबंध बनाने और वेश्यावृत्ति (प्रॉस्टिट्यूशन) से जुड़े पुराने मामलों में कुछ उम्मीदवारों को सिर्फ इसी वजह से नौकरी के लिए अपने आप अयोग्य नहीं माना जाएगा.

ट्रंप सरकार क्या तर्क दे रही?

FBI डायरेक्टर काश पटेल ने अमेरिकी संसद को बताया कि यह बदलाव इसलिए किया गया, ताकि जबरदस्ती इस तरह के काम में धकेले गए पीड़ितों को नौकरी से जुड़ा मौका सिर्फ उनके पुराने अनुभव के कारण न खोना पड़े. अमेरिकी सीनेट (राज्यसभा की तरह) की न्यायपालिका समिति की निगरानी बैठक में पटेल ने कहा कि इन बदलावों का मतलब नियमों को कमजोर करना नहीं है. इसका मकसद यह है कि FBI हर मामले की पूरी स्थिति और परिस्थितियों को देखकर अलग-अलग फैसला कर सके.

भर्ती नियमों में चुपचाप किया गया बदलाव

FBI ने इस साल की शुरुआत में चुपचाप नए दिशा-निर्देश जारी किए थे. इनमें प्रॉस्टिट्यूशन में पहले शामिल रहे उम्मीदवारों को नौकरी देने पर लगी पूरी तरह की रोक हटा दी गई थी. अब कुछ मामलों में यह देखा जाएगा कि उम्मीदवार किन परिस्थितियों में उस काम में शामिल हुआ था. जानवरों के साथ यौन संबंध बनाने के मामलों में भी इसी तरह का बदलाव किया गया.

जब पटेल से इन बदलावों के बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इसका मकसद यह सुनिश्चित करना था कि पीड़ितों को नौकरी के मौके से अपने आप बाहर न कर दिया जाए. पटेल ने कहा, "हम बीस्टियलिटी के पीड़ितों और मानव तस्करी के शिकार लोगों को सजा नहीं देना चाहते थे. हम यह नहीं चाहते थे कि सिर्फ इस वजह से FBI में नौकरी के लिए विचार करने से आपको अपने आप अयोग्य कर दिया जाए."

यह भी पढ़ें: क्या FBI डायरेक्टर हद से अधिक दारू पीते हैं? खबर छापी तो काश पटेल ने किया 2300 करोड़ का मानहानी केस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Us Donald Trump News, US FBI Director, Donald Trump Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com