विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2019

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की पर लगाए बैन, कहा- उसकी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देंगे

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी को भेजे एक पत्र में तुर्की मामले को एक राष्ट्रीय आपदा बताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की पर लगाए बैन, कहा- उसकी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • अमेरिका ने 100 अरब डॉलर के व्यापार सौदे पर बातचीत भी बंद कर दी
  • नैन्सी पेलोसी को भेजे एक पत्र में तुर्की मामले को एक राष्ट्रीय आपदा बताया
  • कहा कि तुर्की की सैन्य कार्रवाई आम नागरिकों को खतरे में डाल रही है
वाशिंगटन:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर-पूर्वी सीरिया में तुर्की की सैन्य कार्रवाई के विरोध में तुर्की अधिकारियों के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि यदि तुर्की तबाही की राह पर बढ़ता चला गया तो हम उसकी अर्थव्यवस्था को तेजी से बरबाद करने को तैयार है. साथ ही कहा स्टील पर शुल्क बढ़ाते हुए अमेरिका ने 100 अरब डॉलर के व्यापार सौदे पर बातचीत भी बंद कर दी है. ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के साथ ही प्रशासन को तुर्की पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार दिया. बता दें कि तुर्की के रक्षा मंत्री हुलसी अकार, आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू और ऊर्जा मंत्री फातिह डोनमेज़ को अपनी प्रतिबंध सूची में पहले ही डाल चुका है. वहीं ट्रंप ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी को भेजे एक पत्र में तुर्की मामले को एक राष्ट्रीय आपदा बताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति ने सीरिया को दिए 5 करोड़ डॉलर, हिंसा से पीड़ितों की मदद के लिए उठाया कदम

अमेरिका के सीरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के फैसले के बाद अंकारा ने बुधवार को सीमा पर कुर्द लड़ाकों पर हमला किया था. अमेरिका के इस कदम की रिपब्लिक पार्टी ने निंदा की थी और कुछ ने इसे कुर्द के प्रति ‘विश्वासघात' बताया था. ट्रंप ने एक बयान में कहा, ‘यह कार्यकारी आदेश मानवाधिकार के गंभीर हनन, संघर्ष विराम को बाधित करने, विस्थापित लोगों को घर लौटने से रोकने, शरणार्थियों को जबरन वापस उनके देश भेजने या सीरिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को खतरा पहुंचाने वालों के खिलाफ अमेरिका को कड़े प्रतिबंध लगाने का अधिकार देगा.' उन्होंने कहा कि तुर्की की सैन्य कार्रवाई आम नागरिकों को खतरे में डाल रही है और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा तथा स्थिरता को खतरा पहुंचा रही है.

तुर्की ने सीरिया में कुर्दो के नियंत्रण वाले इलाके को बनाया निशाना, भारत ने कहा- एकतरफा सैन्य कार्रवाई से काफी चिंतित

उन्होंने कहा कि वह तुर्की के अपने समकक्ष को यह पूरी तरह स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी कार्रवाई एक मानवीय संकट पैदा कर रही है और युद्ध अपराध जैसे हालात पैदा कर रही है. राष्ट्रपति ने कहा, ‘अगर तुर्की के नेताओं ने खतरनाक और विनाशकारी मार्ग पर चलना जारी रखा, तो मैं उसकी अर्थव्यवस्था को तेजी से बरबाद करने को पूरी तरह तैयार हूं.' उन्होंने बताया कि आदेश के तहत कई तरह की पाबंदियां लगाई जा सकती हैं जैसे आर्थिक पाबंदी, सम्पति की खरीद-ब्रिक्री पर रोक, अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध आदि. इसके साथ ही ट्रंप ने बताया कि अमेरिका तुर्की से 100 अरब डॉलर के व्यापार सौद पर बातचीत भी तत्काल बंद कर देगा. स्टील पर शुल्क भी 50 प्रतिशत बढ़ा दिया जाएगा.

डोनाल्ड ट्रंप का सीरिया के कुर्दों पर आया बयान, कहा - ISIS के खिलाफ जंग में नहीं की मदद

इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने एक बयान में कहा, ‘जैसा कि राष्ट्रपति ने स्पष्ट कर दिया है, उत्तर-पूर्वी सीरिया में तुर्की की कार्रवाई डी-आईएसआईएस (आईएसआईएस को मात देने) के अभियान को नुकसान पहुंचा रही है, आम लोगों की जान को खतरे में डाल रही है और क्षेत्र में सुरक्षा को खतरा पहुंचा रही है.' उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तुर्की अपना अभियान जारी रखता है, तो यह संभावित विनाशकारी परिणामों के साथ एक बड़े और कठिन मानवीय संकट को जन्म देगा. पोम्पिओ ने तुर्की से उत्तर-पूर्वी सीरिया में अपनी एकतरफा कार्रवाई तत्काल रोकने की मांग की. साथ ही सुरक्षा के बारे में अमेरिका के साथ बातचीत वापस शुरू करने को कहा. उल्लेखनीय है कि तुर्की कुर्द लड़ाकों की अगुवाई वाले सीरियाई लोकतांत्रिक बलों (एसडीएफ) को निशाना बना रहा है जो इस्लामिक स्टेट समूह को हराने के पांच साल के अभियान में अमेरिका का प्रमुख सहयोगी रहा है.

VIDEO : सीरिया में गृह युद्ध के हालात क्यों?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trum, Turkey, Trump On Turkey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com