विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2019

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'Howdy Modi!' कार्यक्रम में बड़ी घोषणा करने के दिए संकेत

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने संकेत दिया है कि वह रविवार को ह्यूस्टन में होने वाले 'हाउडी मोदी' (Howdy Modi) कार्यक्रम में कोई घोषणा कर सकते हैं.

Also Read in
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'Howdy Modi!' कार्यक्रम में बड़ी घोषणा करने के दिए संकेत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. (फाइल फोटो)
  • हाउडी मोदी कार्यक्रम में बड़ी घोषणा कर सकते हैं ट्रंप
  • 22 सितंबर को अमेरिका के ह्यूस्टन में होगा कार्यक्रम
  • यह पहली बार होगा, जब ट्रंप-मोदी मंच साझा करेंगे
वाशिंगटन:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने संकेत दिया है कि वह रविवार को ह्यूस्टन में होने वाले 'हाउडी मोदी' (Howdy Modi) कार्यक्रम में कोई घोषणा कर सकते हैं. इस कार्यक्रम में ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के साथ करीब 50,000 भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करेंगे. व्हाइट हाउस ने दोनों देशों के बीच विशेष जुड़ाव को रेखांकित करते हुए सोमवार को घोषणा की थी कि ट्रंप 22 सितंबर को मोदी के साथ ह्यूस्टन रैली में भाग लेंगे. यह पहली बार होगा, जब ट्रंप और मोदी मंच साझा करेंगे. यह दोनों नेताओं की तीन महीनों में तीसरी बैठक होगी. इससे पहले उन्होंने जून में जापान में जी-20 शिखर सम्मेलन और पिछले महीने फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन में मुलाकात की थी.

'हाउडी मोदी' को कपिल सिब्बल ने बताया बाहरी दिखावा, बोले- यदि यह इवेंट भारत के किसी गांव में होता तो...

वाशिंगटन डीसी से कैलिफोर्निया जाते समय 'एयर फोर्स वन' विमान में बुधवार को संवाददाताओं ने जब डोनाल्ड ट्रंप से पूछा कि क्या वह ह्यूस्टन रैली में कोई घोषणा करेंगे? इसके जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'हो सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं.' हालांकि उन्होंने इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दोनों देशों के अधिकारी ह्यूस्टन में मोदी और ट्रंप की मुलाकात से पहले एक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं.

ट्रंप के 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में शामिल होने पर बोले पाक के पूर्व राजनयिक- यह दिखाता है वह PM मोदी को मित्र मानते हैं

डोनाल्ड ट्रंप ने शिकायत की थी कि भारत द्वारा अमेरिकी उत्पादों पर लगाए जाने वाले शुल्क 'अब स्वीकार्य' नहीं हैं, जिसके बाद दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ गया है. अमेरिका ने जून में व्यापार में सामान्यीकृत तरजीह व्यवस्था के तहत भारत के लाभार्थी विकासशील देश के दर्जे को समाप्त कर दिया था. जवाब में भारत ने अमेरिका के 28 उत्पादों पर पांच जून से कर लगा दिया था जिसमें बादाम और सेब शामिल हैं. ह्यूस्टन कार्यक्रम के लिए भारतीय-अमेरिकियों के रिकॉर्ड संख्या में पंजीकरण कराने के बारे में ट्रंप ने कहा कि उनके रैली में शामिल होने की घोषणा के बाद इस कार्यक्रम के लिए भीड़ और बढ़ गई है. इस कार्यक्रम के लिए 50,000 से अधिक भारतीय-अमेरिकियों ने पंजीकरण कराया है.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- हाउडी इकोनॉमी...

ह्यूस्टन कार्यक्रम के बाद ट्रं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ओहायो की यात्रा करेंगे.
ट्रंप ने कहा कि उनके भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं. न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के इतर ट्रंप अगले हफ्ते पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से भी मुलाकात कर सकते हैं. पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र के लिए 21 से 27 सितंबर तक अमेरिका में होंगे.

VIDEO: पीएम मोदी दूसरे देशों के सामने अनुच्छेद 370 का मुद्दा नहीं उठाएंगे: विदेश सचिव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Howdy Modi, PM Modi, Narendra Modi, Donald Trump, Howdy Modi Event
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com