भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर कई महीनों से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं. अब उन्हें वापस लाने की कोशिशें तेज हो रही है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के बालों की तारीफ की है. ट्रंप ने अपने मैसेज में कहा कि हम आपको लेने आ रहे हैं. 78 वर्षीय ट्रंप ने गुरुवार को अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और विलियम्स को वापस लाने में मदद करने के लिए रेस्क्यू टीम को भेजने की संभावना के बारे में सोचा.
सुनीता विलियम्स के बालों की तारीफ में क्या बोले ट्रंप
इसके साथ ही ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को इस मिशन के इतना लंबा होने की वजह से जमकर सुनाया. ट्रंप ने ओवल ऑफिस में मीडिया से कहा कि जो बाइडेन ने उन्हें वहीं छोड़ दिया. हमारे पास दो अंतरिक्ष यात्री हैं जो अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं. मैंने एलन (मस्क) से पूछा है, मैंने कहा, 'मेरा एक काम करो. क्या तुम उन्हें बाहर निकाल सकते हो?' और उनका जवाब था हां. अब वो इसकी तैयारी कर रहे हैं. इस दौरात ट्रंप खुद को सुनीता के बालों की तारीफ करने से नही रोक पाए. उन्होंने कहा कि मैं उस महिला को देख रहा हूं जिसके बाल बहुत ही घने हैं, उसके बाल बहुत अच्छे और घने हैं. कोई मजाक नहीं है, उसके बालों के साथ कोई खेल नहीं है."
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अंतरिक्ष में फंसे सुनीता और बुच के लिए ट्रंप का मैसेज
ट्रंप विलियम्स और विल्मोर के बारे में पूछे गए सवालों का उत्तर दे रहे थे, जो पिछले नौ महीनों से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर फंसे हुए हैं. जब उनसे पूछा गया कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के लिए उनका क्या मैसेज है, तो ट्रंप ने कहा कि हम आपसे प्यार करते हैं और हम आपको लेने आ रहे हैं. आपको इतने लंबे समय तक वहां नहीं रहना चाहिए था. बाइडेन को इतिहास का सबसे खराब राष्ट्रपति बताते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने आपके साथ ऐसा होने दिया, लेकिन यह राष्ट्रपति ऐसा नहीं होने देंगे. हम उन्हें बाहर निकालेंगे. हम आपको लेने आ रहे हैं.
ट्रंप ने मस्क को सौंपा सुनीता को वापस लाने का जिम्मा
इसी दौरान ट्रंप कुछ अजीब बातें भी बोल बैठे. जैसे कि उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वे यानि की दोनों अंतरिक्ष यात्री एक-दूसरे को पसंद करते होंगे, लेकिन वे... शायद वे एक-दूसरे से प्यार करेंगे, मुझे नहीं पता, लेकिन उन्हें वहीं छोड़ दिया गया है. फिलहाल इसके बारे में सोचो, वहां भी खतरा है. वहां कुछ भी हो सकता है, जो कि बहुत बुरा होगा. अब उन्हें बाहर निकालना होगा. एक हफ़्ते पहले, मैंने कहा, हमारे पास वहां दो लोग हैं जिन्हें बाइडेन और कमला हैरिस ने वहां छोड़ दिया है, और वह इसे बहुत अच्छी तरह से जानता है. मैंने कहा, 'क्या आप उन्हें लाने के लिए तैयार हैं?' उन्होंने कहा, 'हां.' उनके पास एक अंतरिक्ष यान है, और वे अभी इसे तैयार कर रहे हैं, और इसलिए एलन मस्क उन्हें लेने के लिए ऊपर जा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं