विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2019

डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व सैनिक को बनाया नया रक्षा मंत्री, बोले - वह बहुत अच्छा काम करेंगे

गौरतलब है कि रक्षा मंत्री के तौर पर नामित पैट्रिक शानहान से निजी कारणों का हवाला देते हुए सीनेट नियुक्ति की पुष्टि के लिए सीनेट में सुनवाई से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व सैनिक को बनाया नया रक्षा मंत्री, बोले - वह बहुत अच्छा काम करेंगे
ट्रंप ने पूर्व सैनिक को अपना नया रक्षा मंत्री चुना
वाशिंगटन:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले इराक युद्ध में हिस्सा लेने वाले पूर्व सैनिक मार्क एस्पर को अपना नया रक्षा मंत्री चुना है. एस्पर कैपिटोल हिल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और रक्षा उद्योग के लॉबिस्ट के तौर पर भी काम कर चुके हैं.

ट्रंप ने कहा कि मौजूदा रक्षा मंत्री मार्क एस्पर फिलहाल रक्षा विभाग के अस्थाई प्रमुख होंगे.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं मार्क को जानता हूं और मुझे कोई संदेह नहीं है कि वह बहुत अच्छा काम करेंगे.''

ISI और पाकिस्तान की सेना के खिलाफ बोला पाकिस्तानी ब्लॉगर, कुछ ही घंटों में जंगल में मिली उसकी लाश

ट्रंप ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि उनके द्वारा एस्टर को स्थाई तौर पर रक्षा मंत्री भी नामित किया जा सकता है.

उन्होंने कहा, ‘‘मार्क एस्पर के लिए यह सबकुछ बहुत जल्दी हो सकता है. वह अनुभवी हैं. हम जिन चीजों के बारे में लंबे समय से बातें कर रहे हैं, वह उन्हीं के बीच रहे हैं.''

क्राइस्टचर्च मस्जिद गोलीबारी का वीडियो साझा करने वाले शख्स को 21 महीने की जेल

गौरतलब है कि रक्षा मंत्री के तौर पर नामित पैट्रिक शानहान से निजी कारणों का हवाला देते हुए सीनेट नियुक्ति की पुष्टि के लिए सीनेट में सुनवाई से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया.

उन्होंने कहा था कि इससे कुछ पुराने घाव ताजा हो जाएंगे जिनसे उनके बच्चों को बहुत तकलीफ होगी. उन्होंने इन घावों को भरने में वर्षों का वक्त दिया है.

भूकंप के बाद जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी की

इनपुट - भाषा

VIDEO: क्या अमेरिका-पाकिस्तान के दोस्ती के दिन पूरे हुए ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Ex Servicemen, Defense Minister
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com