विज्ञापन

क्या चीन भी नहीं चाहता कि ईरान के पास हो परमाणु बम? जिनपिंग को लेकर ट्रंप ने किया चौंकाने वाला दावा

चीन से रवाना होने के बाद अपने आधिकारिक विमान 'एयरफोर्स वन' में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने शी जिनपिंग के साथ हुई बंद कमरे की बातचीत के कई राज खोले. ट्रंप ने दावा किया कि चीन के राष्ट्रपति ईरान के परमाणु कार्यक्रम के सख्त खिलाफ हैं.

क्या चीन भी नहीं चाहता कि ईरान के पास हो परमाणु बम? जिनपिंग को लेकर ट्रंप ने किया चौंकाने वाला दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी तीन दिवसीय चीन यात्रा से लौटते ही बड़ा दावा किया है. ट्रंप के मुताबिक, उनके और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच इस बात पर पूरी सहमति बनी है कि ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार नहीं बनाने दिया जाना चाहिए. इसके साथ ही दोनों नेता इस बात पर भी सहमत हैं कि हॉर्मुज स्ट्रेट का रास्ता तुरंत खोला जाना चाहिए.

चीन से रवाना होने के बाद अपने आधिकारिक विमान 'एयरफोर्स वन' में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने शी जिनपिंग के साथ हुई बंद कमरे की बातचीत के कई राज खोले. ट्रंप ने दावा किया कि चीन के राष्ट्रपति ईरान के परमाणु कार्यक्रम के सख्त खिलाफ हैं. हालांकि, चीन की तरफ से इस पर अब तक कोई आधिकारिक और आक्रामक बयान सामने नहीं आया है.

ट्रंप ने और क्या कहा?

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हॉर्मुज स्ट्रेट पर फिलहाल अमेरिका का पूरा नियंत्रण है. अमेरिकी नौसेना की ओर से की गई आर्थिक और समुद्री नाकेबंदी के कारण ईरान को हर दिन भारी वित्तीय चोट पहुंच रही है.

ट्रंप के अनुसार, इस नाकेबंदी की वजह से ईरान को पिछले ढाई हफ्तों में रोजाना लगभग 500 मिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है.

जिनपिंग भी ऐसा मानते हैं: ट्रंप

ट्रंप ने शी जिनपिंग की तारीफ करते हुए कहा, "मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है. ईरान के मुद्दे पर वे दृढ़ता से मानते हैं कि उनके पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए. उन्होंने यह बात बहुत मजबूती से कही. वह यह भी चाहते हैं कि ईरान हॉर्मुज जलमार्ग को खोले. जैसा कि जिनपिंग ने कहा, अगर वे रास्ता बंद करेंगे, तो आप उन्हें बंद कर देंगे. और यह सच है, खाड़ी पर हमारा नियंत्रण है और पिछले ढाई हफ्तों में ईरान कोई बिजनेस नहीं कर पाया है."

यह भी पढ़ें: चीन से लौटते ही ईरान पर हमले की प्लानिंग में ट्रंप, ऑपरेशन एपिक फ्यूरी 2.0 करने की तैयारी पूरी: रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, China, Iran, War, China On Iran War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com