ईरान और पाकिस्तान के हमलों में करीब 11 लोगों की जान चली गई. ईरान और पाकिस्तान के हमलों ने पश्चिम एशिया के अस्थिर क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है. यहां पहले से ही गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इजरायल के युद्ध और यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाए जाने से तनाव है. अब पाकिस्तान और ईरान के हमलों से एक बार फिर से चिंता बढ़ गई है. गुरुवार को पाकिस्तान के हमलों में ईरान में 9 लोगों की मौत हो गई. इससे एक दिन पहले पाकिस्तान में 3 लोगों की जान चली गई थी. इस घटना के बाद जानें अलग-अलग देशों का रुख.
ये भी पढ़ें-पाकिस्तान के मिसाइल हमले में तीन महिलाओं समेत सात की हुई मौत - ईरान स्टेट मीडिया | 10 बड़ी बातें
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
तेहरान का कहना है कि उसने "आतंकवादी समूह" जैश अल-अदल द्वारा संचालित शिविरों को निशाना बनाया. वहीं इस्लामाबाद का कहना है कि ईरान ने राष्ट्रों के बीच साझा सीमा पर बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी मूल के आतंकवादी समूहों पर हमला किया. वहीं आज ईरान के हमलों पर अमेरिका ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उसने पाकिस्तान के अलावा पड़ोसी देश इराक और सीरिया पर भी मिसाइल और ड्रोन से हमले किए. ईरान के हमलों पर चीन और भारत की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. बीजिंग ने दोनों पक्षों से "संयम" बरतने का आह्वान किया तो वहीं नई दिल्ली ने इसे दोनों देशों का आपसा मामला बताकर खुद को इससे अलग कर लिया.
ईरान-पाकिस्तान हमलों पर भारत ने क्या कहा?
ईरान की पाकिस्तान पर की गई एयरस्ट्राइक के बाद भारत की प्रतिक्रिया सामने आई है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह यह समझते हैं कि देश "आत्मरक्षा" में इस तरह कार्रवाई करते हैं. इस बयान के साथ भारत ने खुद को इससे अलग कर लिया.
अमेरिका ने ईरान-पाकिस्तान हमलों पर क्या कहा?
अमेरिकी विदेश विभाग ने 48 घंटों में तीन देशों की संप्रभु सीमाओं का उल्लंघन करने के लिए ईरान की आलोचना की. राज्य विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, "एक तरफ ईरान इस क्षेत्र में आतंकवाद का मुख्य वित्तपोषक है, और दूसरी तरफ, वह दावा करता है कि आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए ये कार्रवाई की."
चीन ने ईरान-पाकिस्तान हमलों पर क्या कहा?
वहीं चीन इस मामले में न्यूट्रल पोजीशन में है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने मीडिया से कहा, "हम दोनों पक्षों से तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयों से बचने और संयुक्त रूप से क्षेत्र को शांति बनाए रखने का आह्वान करते हैं." चीन, शायद, इस जंक्शन पर मुश्किल स्थिति में है, क्योंकि पाकिस्तान के साथ उसके घनिष्ठ संबंध हैं और ये भी सच है कि वह ईरान से बड़ी मात्रा में तेल आयात करता है.
ईरान, पाकिस्तान ने क्या कहा?
ईरान पर आज सुबह हुए पाकिस्तान के हमले पर इस्लामाबाद ने कहा कि "आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ विशेष रूप से लक्षित सटीक सैन्य हमले किए गए. इस हमले में कई आतंकी मारे गए." पाकिस्तान ने कहा कि वह ईरान में पाकिस्तान मूल के आतंकियों की सुरक्षित पनाह को लेकर पहले भी चिंता जताई थी. लेकिन एक्शन न होने की वजह से ये आतंकी निर्दोष पाकिस्तानियों का खून बहा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं