अमेरिका में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप से संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच, 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए कोविड-19 रोधी टीके अगले महीने के अंत तक उपलब्ध हो सकते हैं. मीडिया की एक खबर में यह जानकारी सामने आई है.‘न्यूयॉर्क टाइम्स' समाचार-पत्र में प्रकाशित एक खबर में दो स्वास्थ्य विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया कि पांच साल से 11 साल के बच्चों के लिए कोविड टीके अक्टूबर के अंत तक उपलब्ध हो सकते हैं. यह कम उम्र के बच्चों के परिजन के लिए राहत की बात होगी क्योंकि अभी तक टीके केवल 12 साल और उससे ऊपर के बच्चों के लिए ही उपलब्ध थे.खबर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के पूर्व आयुक्त एवं फाइजर बोर्ड के सदस्य डॉ स्कॉट गोटलिब के हवाले से कहा गया कि कम उम्र के बच्चों के लिए टीकों की मंजूरी मिलने के लिए क्लिनिकल आंकड़ों का सावधानीपूर्वक एवं त्वरित समीक्षा की आवश्यकता होगी.
गोटलिब ने सीबीएस के कार्यक्रम ‘फेस द नेशन' में कहा कि “सबसे बेहतर स्थिति में”, फाइजर के टीके कम उम्र के बच्चों के लिए 31 अक्टूबर तक तैयार हो जाएंगे. गोटलिब ने कहा, “फाइजर ने जिस तरह के आंकड़े एकत्र किए हैं, उनपर मुझे भरोसा है.”टेक्सास चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल में अंतरिम बाल रोग प्रमुख डॉ जेम्स वर्सालोविक ने कहा कि वह कम उम्र के बच्चों के लिए टीकों की स्वीकृति अक्टूबर तक मिलने की संभावना को लेकर गोटलिब से सहमत हैं.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
खबर में उनके हवाले से कहा गया, “इन परीक्षणों को आगे ले जाने के लिए हम हरसंभव प्रयास कर रहे हैं.”अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने की बढ़ती दर को देखते हुए वर्सालोविक ने कहा कि वह और उनके साथी रिकॉर्ड संख्या में बच्चों में संक्रमण देख रहे हैं. उन्होंने कहा, “हम अब भी बुरी स्थिति में हैं” और संभवत: ‘एक और चरम' देख सकते हैं.
- - ये भी पढ़ें - -
* गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने कहा- जनता के दिलों में रहता हूं, कोई मुझे नहीं निकाल सकता
* 'एक व्यक्ति की चोर समझकर बांधा, पीट-पीटकर हत्या कर दी
* सीएम योगी का ट्वीट- नौकरी नीलाम करेंगे तो घर नीलाम कर देंगे- यूजर्स बोले- पहले दे तो दीजिए
* अखिलेश और मायावती की नासमझी की वजह से नरेंद्र मोदी दो बार प्रधानमंत्री बने : ओवैसी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं