बीजिंग की मध्य जिलों में अचानक से कोविड 19 के केस फैलने की वजह से बीजिंग अधिकारियों ने मॉल और कई रिहायशी कम्पाउंड्स को सील कर दिया है. चीन ने काफी हद तक स्नैप लॉकडाउन, मास टेस्टिंग और यात्रा प्रतिबंधों के माध्यम से कोरोनावायरस के व्यापक ट्रांसमिशन पर लगाम लगाई थी, लेकिन पिछले एक महीने में घरेलू यात्रा में ढील दिए जाने के बाद देशभर में फिर से कोरोना के मामले सामने आने से अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं. बीजिंग के मध्य जिलों चाओयांग और हैडियान में गुरुवार सुबह छह नए केस पाए गए. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार यह सभी लोग हाल ही पूर्वोत्तर जिलिन प्रांत में संक्रमित पाए गए लोगों के करीबी हैं. बीजिंग यूथ डेली की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार शाम को डॉन्गचैंग के रैफल्स सिटी मॉल को सील कर दिया गया था. खबर है कि कोरोना पीड़ित एक व्यक्ति का नजदीकी उस मॉल में गया था. जिसके बाद मॉल की सभी निकासी द्वार बंद कर दिए गए और अंदर मौजूद ग्राहकों व स्टाफ को तब तक बाहर नहीं जाने दिया गया जब तक कि उनका टेस्ट नहीं हो गया.
सोशल मीडिया पर इस दौरान का एक वीडियो भी वायरल है जिसमें देखा जा सकता है कि मॉल में किस तरह मास्क लगाकर लोग एक कतार में टेस्ट के लिए खड़े हैं. मॉल गुरुवार को भी बंद रहा. ताजा लहर हाल ही बीजींग में हुई कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख नेताओं की हाइ - लेवल मीटिंग के दौरान आई थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
COVID-19 से निपटने में हम कई विकसित देशों से बेहतर: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
बीजिंग के स्वास्थ अधिकारियों ने बताया कि कोरोना का शिकार हुए इन लोगों के संपर्क में आए 280 लोगों की पहचान कर ली गई है, वहीं दोनों जिलों में 12000 लोगों की स्क्रीनिंग हुई है. शहर प्रशासन के प्रवक्ता शु हेजियान ने बताया कि आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है, यह जरूरी है कि जल्द से जल्द इस आउटब्रेक के सोर्स तक पहुंचा जाए.
गुरुवार को पांच रिहायशी कम्युनिटीज, एक प्राइमरी स्कूल और दो ऑफिस कंपाउंड्स को सील किया गया. इसमें मौजूद हजारों लोगों का टेस्ट किया गया और इन्हें बाहर जाने से रोका गया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं