दुनियाभर में फैले कोरोनावायरस संक्रमण (Coronavirus) के सबसे ज्यादा मरीज वैसे तो अमेरिका में हैं, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कुछ आंकड़ों ने भारत की चिंता बढ़ा दी है. WHO के मुताबिक 4 और 5 अगस्त के आकंड़ों में भारत अमेरिका को भी पीछे छोड़ता दिखाई दे रहा है. डब्ल्यूएचओ के अनुसार 1 अगस्त से 5 अगस्त तक के जारी आंकड़ों में भारत दो दिन में अमेरिका से आगे निकल गया. इन आंकड़ों के मुताबिक 4 और 5 अगस्त को भारत में कोरोनावयारस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए और भारत ने रोज़ाना नए मामलों में अमेरिका (USA) को भी पीछे छोड़ दिया.
1 अगस्त को जहां अमेरिका में 67 हजार केस आए तो वहीं भारत में 57 हजार केस सामने आए. ब्राजील में 57 हजार से कुछ ज्यादा केस सामने आए थे. इस दिन भी भारत तीसरे नंबर पर था. यही हाल 2 और 3 अगस्त को भी देखने को मिला. लेकिन 4 अगस्त के आंकड़ों ने सबको चौंका दिया. 4 अगस्त को अमेरिका में जहां 47 हजार 183 नए केस सामने आए वहीं ब्राजील में 25 हजार 800 मामले आए लेकिन भारत में इस दिन 52 हजार से ज्यादा के मिले जोकि उस दिन पूरी दुनिया में सामने आने वाले सबसे ज्यादा केस थे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह भी पढ़ें- देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए 56,282 COVID-19 केस, कोरोनावायरस से 904 की मौत
ऐसा ही कुछ 5 अगस्त को भी देखने को मिला. 5 अगस्त को अमेरिका में जहां कोरोना के 49 हजार 151 मामले सामने आए और ब्राजील में यह आंकड़ा 16 हजार 641 पहुंच गया. वहीं भारत में यह आंकड़ा लगातार दूसरे दिन 52 हजार के पार बना रहा. 5 अगस्त को भारत में 52 हजार 509 मामले सामने आए. ऐसे लगातार दूसरे दिन भारत कोरोना संक्रमितों के मामले में अमेरिका से आगे रहा.
ब्राजील में एक दिन में सामने आने वाले आंकडो़ं की बात करें तो वहां 1 अगस्त से 5 अगस्त के बीच रोजाना सामने आने वाले मामलों में भारी गिरावट देखने को मिली है. 1 अगस्त को जहां ब्राजील में 57 हजार केस सामने आए वहीं 4 अगस्त को यह 52 हजार, 3 अगस्त को 45 हजार, 2 अगस्त को 25 हजार और 5 अगस्त को 16 हजार के सामने आए. जबकि अमेरिका और भारत में इस अनुपात में मामलों में गिरावट नहीं देखने को मिली है.
1 अगस्त को जहां अमेरिका में 67 हजार 823 केस सामने आए वहीं 2 अगस्त को यह 67 हजार 499, 3 अगस्त को 58 हजार, 4 अगस्त को 47 हजार और 5 अगस्त को 49 हजार के सामने आए.
वहीं 1 अगस्त को भारत में 57 हजार 118 केस सामने आए वहीं 2 अगस्त को यह 54 हजार 735, 3 अगस्त को 52 हजार 972, 4 अगस्त को 52 हजार 50 और 5 अगस्त को 52 हजार 509 के सामने आए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं