विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2011

कांगो विमान हादसे में 74 लोगों की मौत

पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में तेज बारिश में उतरने के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे 74 लोगों की मौत हो गई।
किनशासा: अफ्रीकी देश कांगो में एक यात्री विमान के उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 74 लोगों की मौत हो गई। विमान के मलबे में 28 और शवों के मिलने के बाद रेड क्रॉस संस्था ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को किनशासा से किसनगनी पहुंच कर उतरने का प्रयास कर रहा यह विमान हेवा बोरा एयरवेज नामक कंपनी का था और इसमें कुल 118 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। हादसा पूर्वी कांगो के किसानगनी हवाई अड्डे पर मूसलाधार बारिश में उतरने का प्रयास करने के दौरान हुई। इससे पहले विमानन कंपनी के प्रमुख स्टोवरोस पापाओनू ने 56 शव बरामद किए जाने की बात करते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा जताया था। इस बोइंग-727 विमान हादसे के बाद 40 से अधिक लोगों को बचा लिया गया है और उनका इलाज चल रहा है। मरने वालों में चालक दल के सभी सदस्य शामिल हैं। विमान में सवार अन्य 19 लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। गौरतलब है कि यूरोपीय यूनियन ने कांगो की सभी विमानन कंपनियों को काली सूची में डाला हुआ है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विमान हादसा, कांगो, किनशासा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com