विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2011

विमान हादसा के चलते कांगो में 3 दिन का राष्ट्रीय शोक

कांगो में शुक्रवार के विमान हादसे के बाद सरकार ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस हादसे में कम से कम 127 लोग मारे गए थे।
किंशासा: कांगो में शुक्रवार के विमान हादसे के बाद सरकार ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस हादसे में कम से कम 127 लोग मारे गए थे। समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के मुताबिक सरकार के प्रवक्ता लांबेर्ट मेंडी ने कहा कि इस हादसे में मारे गए लोगों की याद में राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। डीआर कांगो के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक इस हादसे में 127 लोग मारे गए थे तथा 51 लोगों को जिंदा बचा लिया गया था। मंत्रालय की तरफ से कहा गया था कि विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में गलत जानकारी दी गई थी। उधर, हेवा बोरा एयरवेज के महानिदेशक मिस्टर स्टावरोस ने कहा था कि इस हादसे में अभी तक 72 लोगों की मौत हुई थी। विमान हादसे के लिए खराब मौसम को जिम्मेदार बताया गया था।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कांगो विमान हादसा, राष्ट्रीय शोक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com