विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2022

Viral Video: कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने ऋषि सुनक पर नस्ली टिप्पणियां करने वालों को दिया जवाब

कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने कहा कि सुनक के प्रधान मंत्री बनने से यूके में हर कोई खुश नहीं है. उन्होंने एक ब्रिटिश रेडियो शो की एक क्लिप चलाई जिसमें एक कॉलर ने समझाया कि एक गैर-श्वेत व्यक्ति का यूके का पीएम बनना अच्छी बात क्यों नहीं है.

Viral Video: कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने ऋषि सुनक पर नस्ली टिप्पणियां करने वालों को दिया जवाब
टॉक शो होस्ट ने कहा कि ब्रिटिश लोग इसे गलत तरीके से देख रहे हैं
नई दिल्ली:

कॉमेडियन ट्रेवर नूह ने उन ब्रिटिश नस्लवादियों को करारा जवाब दिया है, जिन्होंने यूनाइटेड किंगडम के प्रधान मंत्री बनने के लिए गैर-श्वेत और भारतीय मूल के ऋषि सुनक का अपमान किया है. द डेली शो के होस्ट, नूह ने कहा कि ऋषि सनक, जो सिर्फ 42 वर्ष के हैं, वो अच्छी सेवा करेंगे"."कॉमेडियन ने कहा कि सुनक के प्रधान मंत्री बनने से यूके में हर कोई खुश नहीं है. उन्होंने एक ब्रिटिश रेडियो शो की एक क्लिप चलाई जिसमें एक कॉलर ने समझाया कि एक गैर-श्वेत व्यक्ति का यूके का पीएम बनना अच्छी बात क्यों नहीं है.

फोन करने वाले ने कहा, "क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि मैं पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बन सकता हूं? इंग्लैंड के लोग किसी ऐसे व्यक्ति को देखना चाहेंगे जो उनके जैसा दिखता हो." इस दौरान नूह ने व्यंग्यात्मक रूप से जवाब देते हुए कहा, "यह एक अच्छी बात है. क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि गोरे अंग्रेज उन देशों पर शासन करने की कोशिश कर रहे हैं जहां कोई भी उनके जैसा नहीं दिखता है."

टॉक शो होस्ट ने कहा कि ब्रिटिश लोग इसे गलत तरीके से देख रहे हैं और सुनक का पीएम बनना एक अच्छी बात है. "यह आप लोगों के लिए एक अच्छी बात हो सकती है. 400 वर्षों के बाद, आप अंततः अपने देश की समस्याओं के लिए एक भूरे व्यक्ति को दोषी ठहराते हैं. आप सपना जी रहे हैं!" सुनक इस साल ब्रिटेन के तीसरे प्रधान मंत्री बने, वो भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश पीएम हैं. उन्होंने ब्रिटेन के आर्थिक संकट को दूर करने का संकल्प लिया.

VIDEO: ऋषि सुनक ब्रिटेन के PM नियुक्‍त, कहा- देश को आर्थिक अस्थिरता से बाहर लाना सबसे बड़ी चुनौती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Comedian Trevor Noah, Racists Over Comments On Rishi Sunak, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com