- फोन पर वराडकर को बधाई दे रहे थे ट्रंप
- ट्रंप ने आयरिश महिला पत्रकार की मुस्कान की तारीफ की
- घटना के फौरन बाद महिला पत्रकार ने ट्वीट किया वीडियो
व्हाइट हाउस में मौजूद आयरिश पत्रकारों की तरफ इशारा करते हुए ट्रंप ने फोन पर वराडकर से कहा, 'यहां बहुत से आयरिश पत्रकार मौजूद हैं जो कि हमारी वार्ता को कवर कर रहे हैं.' तभी उनकी नजर एक महिला पत्रकार पर पड़ी. वह उसकी तरफ इशारा करते हुए पूछते हैं - 'आप कहां से हैं? यहां आइए, यहां आइए.... आप कहां से आए हैं?' इस आयरिश महिला पत्रकार का नाम कैट्रियोना पेरी था. कैट्रियोना आयरिश स्टेट ब्रॉडकास्टर आरटीई की वाशिंगटन कॉरेसपोंडेंट हैं.
ट्रंप ने ओवल ऑफिस में वराडकर से फोन पर बात करते हुए कहा, 'उनके (महिला पत्रकार कैट्रियोना पेरी) चेहरे पर अच्छी मुस्कान है, मैं शर्त लगाता हूं कि वह आपके साथ अच्छा बर्ताव करती होंगी.' जो भी उस ऑफिस में हो रहा था, पेरी अपने मोबाइल पर शूट कर रही थीं. इस घटना के दौरान तो पेरी मुस्कुरा दी. लेकिन इसके फौरन बाद उन्होंने ट्विटर पर इस वीडियो को पोस्ट किया और इसे 'विचित्र पल' बताया.
Video of the bizarre moment when President @realDonaldTrump called me over during his call with Taoiseach @campaignforLeo Varadkar. @rtenews pic.twitter.com/TMl2SFQaji
— Caitriona Perry (@CaitrionaPerry) June 27, 2017
इस ट्वीट को 7000 से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है. सोशल मीडिया पर ट्रंप के इस बर्ताव पर कड़ी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
Trump,"She has a nice smile on her face so I bet she treats you well."
Trump,"She has a nice smile on her face so I bet she treats you well."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं