चीन के लॉकडाउन वाले शहर झियान (Xi'an) में वायरस प्रकोप के लिए दर्जनों अधिकारियों को दंडित किया गया है. चीन के अनुशासनात्मक निकाय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. बीजिंग की सख्त 'जीरो कोविड अप्रोच' के तहत यह कार्रवाई की गई है. गौरतलब है कि चीन में ही वर्ष 2019 में सबसे पहले कोरोनावायरस का पता चला था. देश की राजधानी बीजिंग में फरवरी माह में विंटर ओलिंपिक के आयोजन के चलते कोराना के नए संक्रमण को लेकर 'हाई अलर्ट' पर रखा गया है. दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन में अपने यहां केसों की संख्या को काफी कम कर दिया है, इसका श्रेय सख्त सीमा प्रतिबंध, लंबे क्वारंटाइन और 'टारगेटेड' लॉकडाउन को जाता है. हालांकि हाल के सप्ताह में केस फिर बढ़ने शुरू हुए हैं इसके बाद एक करोड़, 30 लाख की आबादी वाले झियान में गुरुवार से लोगों को घर में ही रहने की हिदायत दी गई है. यहां बड़े पैमाने पर टेस्टिंग की जा रही है और कारोबार/दुकानों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं.
सेंट्रल कमीशन फॉर डिसिप्लिन इंसपेक्शन की ओर से शुक्रवार को बताया गया कि 26 अधिकारियों को कोरोनवायरस प्रकोप को रोकने में पर्याप्त सख्ती नहीं बरतने पर दंडित किया गया. Xi'an में गुरुवार को और 49 कोरोना केस रिपोर्ट हुए हैं, इसके साथ ही हाल के सप्ताहों में केसों की कुल संख्या 250 के पार पहुंच गई है. चीन में कोरोनावायरस को लेकर सख्त नीति अपनाए है और इसके प्रकोप को रोकने में नाकाम रहने वाले अधिकारियों को नियमित रूप से हटाया जा रहा है और उन्हें फटकार लगाई जा रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बयान में कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान पता चला कि टेस्टिंग को लेकर ढीलाढाला रुख अपनाया गया.स्टेट मीडिया के अनुसार झियान के मामले अब तक बीजिंग सहित पांच अन्य शहरों में फैले हैं. गुरुवार कोलागू किए गए लॉकडउन नियमों मे अनुसार झियान में लोगों को जरूरी चीजें खरीदने के लिए हर दो दिन में केवल एक सदस्य को बाहर भेजने की इजाजत है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं