विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2017

चीनी समाचार पत्र ने दी चेतावनी, कहा - 'व्यापार युद्ध' शुरू कर सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप

वाणिज्य मंत्रालय के थिंक टैंक में एक अनुसंधानकर्ता ने चाइना डेली में लिखा कि जांच करने का ट्रंप का संभावित फैसला खासकर बौद्धिक संपदा को लेकर 'तनाव बढ़ा' सकता है.

Also Read in
चीनी समाचार पत्र ने दी चेतावनी, कहा - 'व्यापार युद्ध' शुरू कर सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
  • चीन के एक सरकारी समाचार पत्र ने दी है चेतावनी.
  • एक अधिकारी ने कहा कि ट्रंप इस फैसले के संबंध में सोमवार को घोषणा करेंगे.
  • इस घोषणा पर चीनी सरकार ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है.
बीजिंग: अब अमेरिका भी चीन की दादागिरी के खिलाफ भारत के साथ हो गया है. एशिया में चीन की दादागिरी के खिलाफ भारत के साथ साथ अमेरिका ने भी आवाज उठाई है. वहीं, चीन के एक सरकारी समाचार पत्र ने चेतावनी दी है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के खिलाफ अमेरिकी प्रौद्योगिकी की चोरी के आरोपों की जांच करने की अपनी योजनाओं को यदि आगे बढ़ाते हैं तो इससे 'व्यापार युद्ध शुरू हो सकता है'.

वाणिज्य मंत्रालय के थिंक टैंक में एक अनुसंधानकर्ता ने चाइना डेली में लिखा कि जांच करने का ट्रंप का संभावित फैसला खासकर बौद्धिक संपदा को लेकर 'तनाव बढ़ा' सकता है.

यह भी पढ़ें: चीन का नया प्रोपेगेंडा: बोला-भारतीय सेना ने क्रॉस किया बॉर्डर, झेलनी पड़ेगी शर्मिंदगी

एक अधिकारी ने कहा कि ट्रंप इस फैसले के संबंध में सोमवार को घोषणा करेंगे. अधिकारी ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप अपने व्यापार कार्यालय को यह तय करने का आदेश देंगे कि अमेरिकी तकनीक एवं बौद्धिक संपदा की चीन द्वारा संभावित चोरी के मामले में 1975 के व्यापार कानून के तहत उसके खिलाफ जांच शुरू की जाए या नहीं.

इस घोषणा पर चीनी सरकार ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है.

VIDEO  : भारतीय सेना किसी भी चुनौती का सामना कर सकती है : अरुण जेटली
डोकलाम पर चीन की धमकियां जारी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America, China Daily
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com