विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2011

चीन ने मिस्र में फंसे नागरिकों के लिए विमान भेजे

चीन ने मिस्र में फंसे अपने नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए सोमवार को दो विमान भेजे हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बीजिंग: चीन ने मिस्र में फंसे अपने नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए सोमवार को दो विमान भेजे। चीन के विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार दो विमानों ने सोमवार दोपहर मिस्र के लिए उड़ान भरी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया, "चीन सरकार मिस्र में चीन के नागरिकों की सुरक्षा को विशेष महत्व देती है और उसने सम्बद्ध एयरलाइंस के साथ समन्वय कर वहां फंसे चीनी नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाने को कहा है।" इस बीच एक कार्य बल मिस्र रवाना कर दिया गया है जिसमें विदेश मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारी शामिल हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चीन, मिस्र, विमान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com