बीजिंग:
चीन ने मानसिक रूप से अशक्त एक भारतीय नागरिक को हिरासत में लिया है जो म्यामांर से लगी सीमा से रास्ता भटक कर आ गया था। उसका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा।
चंद्र मोहन (42) मध्य प्रदेश के गुना के पास खूजा गांव का रहने वाला है। उसके रास्ता भटक कर चीन में घुस जाने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। वह मानसिक रूप से अशक्त है। उसे चीन के युन्नान प्रांत के कुनमिंग शहर में एक अस्पताल में रखा गया है।
गुआंगझु स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि मोहन के रिश्तेदारों ने उसकी पहचान कर ली है और उसके पहचान के कागजात पर काम जारी है। उसकी पहचान के कागजात प्राप्त हो जाने पर उसके स्वदेश वापस भेजे जाने की उम्मीद है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
चीन, भारतीय नागरिक, गुआंगझु, मानसिक रूप से अशक्त, China, Indian National, Mentally Unstable Indian National