China America Trade War: ग्लोबल टैरिफ वॉर की वजह से अगले वित्तीय वर्ष 2026 में भारतीय एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी की संभावना है. ये दावा सरकार के सूत्रों ने किया है. सूत्रों का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की वजह से जो ग्लोबल टैरिफ वॉर शुरू हुआ है, इसका फायदा भारतीय एक्सपोर्टर्स को मिलेगा. इसका कारण ये है कि अमेरिका ने भारत के प्रतियोगी देशों जैसे चीन, वियतनाम और इंडोनेशिया के खिलाफ ज्यादा टैरिफ लगाया है. इसी के चलते भारतीय एक्सपोर्टर्स को फायदा मिलेगा.
चीन कैसे अमेरिका से उलझ गया

सरकार के सूत्रों का कहना है कि भारत को First Mover Advantage मिला है. भारत एकमात्र देश है, जो Bilateral Trade Agreement पर अमेरिका के साथ बातचीत के जरिए व्यापार बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है. चीन ने अमेरिका पर 34 फ़ीसदी टैरिफ लगाकर जवाबी कार्रवाई की है, लेकिन भारत ने समझदारी दिखाते हुए ऐसा कोई फैसला नहीं किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के इस कदम पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा है कि चीन घबरा गया है और गलत कदम उठा रहा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्लोबल ट्रेड वॉर पर शेयर बाजार की घबराहट को खारिज कर दिया. ट्रंप ने लिखा, यह अमीर बनने का एक शानदार समय है, पहले से कहीं अधिक अमीर. ट्रंप का यह भी मानना है कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ताकत विदेशी कंपनियों को माल आयात करने के बजाय अमेरिकी धरती पर विनिर्माण करने के लिए मजबूर करेगी.
अमेरिका से कैसे निपटेगा भारत

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिकी टीम ने टैरिफ पर सौदेबाजी के लिए सिर्फ भारत का दौरा किया है. सरकार Bilateral Trade Agreement के जरिए Tariff के मुद्दे को सुलझाएगी. सूत्रों का कहना है कि Marine प्रोडक्ट्स, Gems & Jewellery और दूसरे जिन सेक्टरों पर रेसिप्रोकल टैरिफ का असर जरूर होगा, लेकिन वहां हम नए मार्केट ढूंढ लेंगे.
भारत का सात देशों वाला प्लान
वहीं सूत्रों ने बताया कि Bahrain और Qatar के साथ भी भारत फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत शुरू करने की तैयारी कर रहा है. इस वक्त सात देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर भारत की बातचीत जारी है. चीन और वियतनाम की तरफ से अगर भारत में डंपिंग की कोशिश की जाती है तो उसे भी रोकने के लिए भारतीय एजेंसियां तैयार हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं