विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2015

शार्ली एब्दो हाई सिक्यूरिटी वाले ऑफिस में पहुंची

शार्ली एब्दो हाई सिक्यूरिटी वाले ऑफिस में पहुंची
पेरिस: शार्ली एब्दो पत्रिका के दफ्तर पर आतंकवादी हमले के नौ महीने बाद इस व्यंग्यात्मक पत्रिका ने दक्षिण पेरिस में उच्च सुरक्षा वाले दफ्तरों में स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नौ महीने पहले हुए हमले में फ्रांस के कुछ जाने-माने कार्टूनिस्ट मारे गए थे।

पत्रिका की संपादकीय टीम के बाकी सदस्य फ्रांसीसी अखबार लिबरेशन के पेरिस स्थित दफ्तरों में अपने अस्थाई ठिकानों को छोड़ चुके हैं। जनवरी में शार्ली एब्दो पर जिहादी हमले में जीवित बचे लोगों को अखबार के दफ्तर में रहने की अनुमति दी गयी थी।

ब्रदर्स सेड और शेरिफ कुआची ने शार्ली एब्दो के दफ्तरों में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। फ्रांस की राजधानी में और इसके आसपास तीन दिन तक किए गये हमलों में कुल 17 लोग मारे गए थे।

इस घटना से पूरी दुनिया हिल गई थी और फ्रांस में लाखों लोग पत्रिका के समर्थन में सड़कों पर उतर आए। उस समय संघर्ष कर रही छोटी सी पत्रिका की प्रसार संख्या तब से अब तक तीन लाख से अधिक हो गई है।

एक सू़त्र ने बताया कि उन्होंने लिबरेशन को छोड़ दिया। हालांकि पत्रिका का प्रबंधन इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।

हमले के बाद पत्रिका को मिले जनसमर्थन के बावजूद इसे कई अप्रिय स्थितियों का सामना करना पड़ा। इसके प्रमुख कार्टूनिस्ट लुज ने छुट्टी पर जाने की घोषणा कर दी और पिछले सप्ताहांत में स्तंभकार पैट्रिक पेलॉक्स ने भी ऐसा ही कदम उठाने की घोषणा की।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
शार्ली एब्दो पत्रिका, आतंकवादी, पेरिस, कार्टूनिस्ट, Charlie Hebdo, High-security, Paris