Sikh Family Murdered in US: अमेरिका (US) में अगवा हुए भारतीय मूल के सिख परिवार (Kidnapped Indian-Origin Sikh Family) के चार सदस्यों को मासूम बच्ची समेत मृत पाया गया है. एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज (CCTV Camera Footage) ने दिखाया कि उन्हें बंदूक की नोक पर एक ट्रक में ले जाया गया था. यह फुटेज अब जांचकर्ताओं ने जारी की है. आठ महीने की बच्ची आरोही धेरी, उसकी 27 साल की मां जसलीन कौर और 36 साल के पिता जसदीप सिंह और उसके 39 साल के ताऊ अमनदीप सिंह को बुधवार को एक जंगल के बीच मृत पाया गया. सोमवार को मर्केड काउंटी की एक इमारत से उनका अपहरण हो गया था. स्थानीय जनता से संदिग्धों को पकड़ने में मदद की अपील करते हुए मर्केड काउंड के शेरिफ दफ्तर ने उस समय की वीडियो रिलीज़ की है जब इस परिवार का अपहरण किया गया था.
इस वीडियो को अमेरिकन न्यूज़ नेटवर्क ने भी प्रसारित किया है. इसमें दिखता है कि जसदीप और अमनदीप सिंह को हाथ बांधकर लाया जा रहा है. इसके कुछ पल बाद अपहरणकर्ता बंदूक के साथ जसलीन और उसकी 8 माह की बच्ची आरोही को भी इमारत से एक ट्रक में ले जाते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस अपहरण का पता एक जली हुई कार के सामने आने से चला, इसे रास्ते में छोड़ दिया गया था. इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई थी. यह कार अमनदीप सिंह की थी. पुलिस को घर पर कोई नहीं मिला. जब उन्होंने परिवार से संपर्क करना चाहा तो परिवार से भी संपर्क नहीं हुआ. इसके बाद इस परिवार के खो जाने की रिपोर्ट की गई. इसके बाद सिक्योरिटी कैमरा से अपहरण की वारदात सामने आई और जांच का दायरा विस्तृत हुआ. इस जांच में FBI और अन्य एजेंसियां भी अब मदद कर रही हैं.
पास के एक खेत में काम करने वाले ने पिछली शाम इन शवों को देखा और पुलिस को बताया. चारों शव एक दूसरे के पास थे. संदिग्ध जीसस मैन्युल साल्गैडो को मंगलवार को गिफ्तार कर लिया गया जब उसने खुद को मारने की कोशिश की.
शेरिफ ऑफिस ने बताया कि साल्गैडो के परिवार ने उसकी रिपोर्ट की थी, जब उसने अपहरण की बात स्वीकारी थी. मर्केड काउंटी शेरिफ ने कहा, नरक में इस व्यक्ति के लिए ख़ास जगह है, मेरे पास शब्द नहीं हैं ये बताने के लिए कि मुझे कितना गुस्सा आ रहा है. "
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं