विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2017

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो बोले, अवैध तरीके से कनाडा आए तो नहीं मिलेगा कोई लाभ

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडू ने कहा, यदि आप अवैध तरीके से कनाडा में प्रवेश करते हैं तो आपको कोई लाभ नहीं होगा.

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो बोले, अवैध तरीके से कनाडा आए तो नहीं मिलेगा कोई लाभ
जस्टिन ट्रूडू बोले, अवैध तरीके से कनाडा आए तो नहीं मिलेगा कोई लाभ (फाइल फोटो)
मांट्रियल: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का कहना है कि अमेरिका से कनाडा में प्रवेश के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मौजूद चेक पॉइंट को अवैध तरीके से पार करने वाले शरणार्थियों को कोई लाभ नहीं मिलेगा.

पढ़ें- कुर्ता-पायजामा में BAPS मंदिर पहुंचे कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो, किया जलाभिषेक

उन्होंने वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय सीमा को पैदल पार कर अमेरिका से क्यूबेक प्रांत पहुंचने वाले शरणार्थियों की संख्या में कमी लाने के लिए यह टिप्पणी की है.

संवाददाता सम्मेलन के दौरान ट्रूडो ने कहा, ‘‘कनाडा खुले विचारों वाला और सभी का स्वागत करने वाला समाज है, क्योंकि कनाडा के लोगों को अपनी आव्रजन प्रणाली पर भरोसा है, विश्वास है कि हमारा देश विधि के शासन पर चलता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप अवैध तरीके से कनाडा में प्रवेश करते हैं तो आपको कोई लाभ नहीं होगा. आप नियमों का पालन करें.’’ क्यूबेक के अधिकारियों के साथ मिलने के बाद ट्रूडो ने खेतों और जंगलों के जरिए राज्य में अवैध तरीके से प्रवेश करने वालों से निपटने के लिए एक कार्य दल के गठन की बात भी कही.

वीडियो- पंजाब के ग्रामीणों पर विदेश जाने का बुखार

उन्होंने कहा कि अब आने वालों को कड़ी छंटनी प्रक्रिया से गुजरना होगा, और इसका कोई ‘‘शॉर्ट कट’’ नहीं है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Justin Trudeau
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com