कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर (Khalistani terrorist Hardeep Singh Nijjar)की हत्या को लेकर वहां के पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau ) ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसे भारत सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया है. अब इस मामले पर अमेरिका ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. अमेरिका ने एक बयान जारी कर कनाडा के आरोपों पर चिंता जताई है.
अमेरिका ने कहा है कि वह कनाडा के सुरे (Surrey) शहर में 'सिख कार्यकर्ता' की हत्या को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के भारत पर आरोपों से 'बेहद चिंतित' है. व्हाइट हाउस नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने ईमेल से जारी किए गए बयान में कहा, 'प्रधानमंत्री ट्रूडो ने जो आरोप लगाए हैं, उसे लेकर हम बेहद चिंतित हैं. हम कनाडा के अपने सहयोगियों के साथ नियमित संपर्क में रहते हैं. यह जरूरी है कि कनाडा जांच को आगे बढ़ाए और अपराधियों को न्याय के कठघरे में खड़ा करे.'
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने क्या कहा था?
कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने सांसदों से कहा- "कनाडा की धरती पर किसी नागरिक की हत्या करवाने में विदेशी सरकार का शामिल होना, हमारे देश की संप्रभुता का उल्लंघन है. हम इस हत्या की जांच में सहयोग देने के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाएंगे."
जस्टिन ट्रूडो ने कहा- "कनाडा में रहने वाली भारतीय मूल के सिखों की बड़ी आबादी इस हत्या को लेकर गुस्से से भरी है. कई सिख अपनी सुरक्षा को लेकर डर में हैं. देश में 14-18 लाख के बीच भारतीय मूल के नागरिक हैं, जिनमें से कई सिख हैं. कनाडा की विपक्षी पार्टी न्यू डेमोक्रटिक पार्टी के लीडर जगमीत सिंह सिख समुदाय से हैं."
भारत ने दिया दो टूक जवाब
भारत ने कनाडा की तरफ से लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा- "कनाडा के सभी आरोप बेतुके हैं. इसी तरह के आरोप कनाडाई प्रधानमंत्री ने हमारे पीएम मोदी के सामने भी रखे थे. उन्हें पूरी तरह से खारिज कर दिया गया था."
विदेश मंत्रालय ने कहा, "इस तरह के निराधार आरोप खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों से ध्यान हटाने की कोशिश है. इन्हें कनाडा में पनाह दी गई है. ये भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा हैं."
कनाडा के सीनियर डिप्लोमैट को निकाला
इसके साथ ही भारत सरकार ने देश में मौजूद कनाडा के सीनियर डिप्लोमैट को निकाल दिया है. उन्हें देश छोड़ने के लिए 5 दिन का समय दिया गया है.
कौन था हरदीप सिंह निज्जर?
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर आतंकी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का चीफ था. वह कनाडा में रहकर लंबे समय से पंजाब में खालिस्तानी मूवमेंट को हवा दे रहा था. 18 जून को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरी स्थित गुरुनानक सिख गुरुद्वारा के पास 2 अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर निज्जर की हत्या कर दी थी. निज्जर इस गुरुद्वारे का प्रधान भी था.
ये भी पढ़ें:-
भारत ने खालिस्तानी आतंकी की हत्या के आरोप पर कनाडा को दिखाया आईना, 10 Points
जानें, अब तक किस-किस विवाद से घिरे रहे हैं कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं