विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2023

कनाडा से भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की उम्मीद: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भारत को उम्मीद है कि कनाडा अलगाववादियों और भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेगा.

कनाडा से भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की उम्मीद: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली: भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि कनाडा को लेकर उसका प्रमुख मुद्दा उस देश में सक्रिय भारत विरोधी तत्वों को दी गई जगह को लेकर है और साथ ही उसने उम्मीद जताई कि वह भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भारत को उम्मीद है कि कनाडा अलगाववादियों और भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेगा.

बागची ने कहा, ‘‘अब भी मुख्य मुद्दा अलगाववादियों और भारत विरोधी तत्वों को दी जा रही जगह है." खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की जून में की गई हत्या से भारतीय एजेंटों को जोड़ने के कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद से भारत और कनाडा के संबंधों में गंभीर तनाव रहा है. ट्रूडो की ओर से सितंबर में लगाए गए इस आरोप को भारत ने सख्ती से खारिज कर दिया था.

'भारत के साथ लड़ाई की स्थिति में नहीं पड़ना चाहते...'
कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने इस बीच खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले को लेकर कहा है कि अमेरिकी आरोपों के बाद भारत के रुख में बदलाव आया है. हालांकि, ट्रूडो ने कहा, ''हम ऐसे समय में इस मुद्दे पर भारत के साथ लड़ाई की स्थिति में नहीं पड़ना चाहते. हम व्यापार समझौते पर काम करना चाहते हैं. हम इंडो-पैसिफिक स्ट्रैटजी को आगे बढ़ाना चाहते हैं."

ये भी पढ़ें:- 
"किसी झगड़े की स्थिति में नहीं पड़ना चाहते..." : भारत-कनाडा विवाद पर बोले जस्टिन ट्रूडो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India-Canada Row, Justin Trudeau, Indian Government, Hardeep Singh Nijjar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com