विज्ञापन

By Election Result 2026: 5 राज्यों में उपचुनाव की गिनती शुरू, बारामती से सुनेत्रा पवार की मजबूत दावेदारी

By Poll Results LIVE : बारामती से दिवंगत नेता अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. वहीं कई दूसरे राज्यों में भी उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे. फिलहाल वोटों की गिनती जारी है.

By Election Result 2026:  5 राज्यों में उपचुनाव की गिनती शुरू, बारामती से सुनेत्रा पवार की मजबूत दावेदारी

By Election Results 2026: कर्नाटक, नागालैंड, गुजरात और महाराष्ट्र की सात सीटों पर मतगणना हो रही है. कुछ घंटों में रुझान आने लगेंगे. इन सीटों पर पिछले महीने मौजूदा विधायकों के निधन के बाद उपचुनाव हुए थे. गोवा के पोंडा निर्वाचन क्षेत्र में हुए उपचुनाव को बॉम्बे उच्च न्यायालय ने 'अमान्य' घोषित कर दिया था. जिन सात निर्वाचन क्षेत्रों में परिणाम घोषित किए जाएंगे, वे हैं कर्नाटक में बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण, महाराष्ट्र में बारामती और राहुरी, नगालैंड में कोरिडांग, त्रिपुरा में धर्मनगर और गुजरात में उमरेठ.

बारामती सीट

बारामती सीट से पहले राउंड के अंत तक सुनेत्रा पवार 6500 वोटों से आगे हैं. महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में मृत्यु के बाद हुए बारामती उपचुनाव (Baramati Bye Election Result) में दिवंगत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख की पत्नी सुनेत्रा पवार उम्मीदवार हैं. कांग्रेस ने आकाश मोरे को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन पार्टी ने बाद में उनकी उम्मीदवारी वापस ले ली. 

राहुरी सीट

भाजपा के अक्षय कर्दिले ईवीएम और डाक मतगणना में 460 वोटों से आगे हैं. महाराष्ट्र के राहुरी में, भाजपा विधायक शिवाजी करदिले की पिछले साल अक्टूबर में हुई मृत्यु के कारण उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया, जिसमें उनके बेटे अक्षय करदिले एनसीपी (एसपी) के गोविंद मोकाटे और वंचित बहुजन अघाड़ी के संतोष चालके के खिलाफ चुनाव लड़े हैं.

Kerala Election Results 2026 LIVE: लेफ्ट का आखिरी किला बचेगा या केरल में आएगी कांग्रेस

West Bengal Election Results 2026 LIVE: बंगाल में खेला होवे या कमल खिलेगा? 

कर्नाटक का बागलकोट और दावनगेरे सीट

कर्नाटक के बागलकोट और दावनगेरे दक्षिण में होने वाले उपचुनावों पर भी सबकी नजर रहेगी, जहां 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एच.वाई. मेती (बागलकोट) और शमनूर शिवशंकरप्पा (दावनगेरे दक्षिण) के निधन के कारण उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था. इस उपचुनाव को सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा है. भाजपा इस सीट को जीतकर सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली पार्टी को करारा झटका देना चाहती है, क्योंकि पार्टी के भीतर आंतरिक सत्ता संघर्ष चल रहा है.

भाजपा ने पूर्व विधायक और 2023 में पराजित उम्मीदवार वीरभद्रय्या चरण्तिमठ को बागलकोट से और एक नया चेहरा श्रीनिवास टी दासकारियप्पा को दावणगेरे दक्षिण से मैदान में उतारा. बागलकोट से कांग्रेस के उम्मीदवार उमेश मेती एचवाई मेती के बेटे हैं, जबकि दावणगेरे दक्षिण से समर्थ मल्लिकार्जुन शामनूर शिवशंकरप्पा के पोते हैं.

यह भी पढ़ें: Tamil Nadu Election Results 2026 LIVE: DMK, AIADMK या विजय की TVK, तमिलनाडु चुनाव में कौन मारेगा बाजी?

                 



 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com