विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2011

बुरूंडी में बंदूकधारियों का हमला, 20 की मौत

बरूंडी में बदूंकधारियों द्वारा एक बार में किए गए हमले में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक क्षेत्रीय अधिकारी ने दी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बुजुमबुरा: बरूंडी में बदूंकधारियों द्वारा एक बार में किए गए हमले में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक क्षेत्रीय अधिकारी ने दी है। बीती रात घटी इस घटना के बारे में क्षेत्र के प्रशासक वियाने मुताबाजी ने कहा, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कितने लोगों की मौत हुई है। लेकिन प्रथम रिपोर्ट के मुताबिक 24 से 30 लोग मारे गए हैं और करीब 20 लोग घायल है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। हमलावरों ने राजधानी बुजुमबुरा से करीब 13 किलोमीटर दूर गटुम्बा क्षेत्र में हमला किया है। यह क्षेत्र पहले विद्रोही नेशनल लिब्रेशन फोर्सेज (एफएनएल) का गढ़ था। हाल में हुए कई हमलों के लिए इसके नेता अगाथोन रवासा को जिम्मेवार बताया गया है। मुताबाजी ने कहा कि करीब 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोगों ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हमला करीब 20 मिनट तक चलता रहा। पहचान न बताने के शर्त पर एक घायल व्यक्ति ने कहा, हमला करने वाले डकैत मात्र नहीं हैं। वे लड़ाका, विद्रोही हैं। मैं ऐसा पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं, क्योकि मैंने उन्हें देखा है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, चेज लेस अमीस बार में घुसने वाले दर्जनों लोगों में से कुछ सेना की पोशाक पहने हुए थे और राइफल तथा ग्रेनेड से लैस थे। उनलोगों ने प्रत्येक व्यक्ति को लेट जाने के लिए कहा और उसके बाद गोली मारना शुरू कर दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बुरुंडी, हत्या, बंदूकधारी, Burundi, Massacre
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com