विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2011

फ्रांस : कार्ला ब्रूनी ने दिया बेटी को जन्म

फ्रांस के राष्ट्रपति सारकोजी की पत्नी कार्ला ब्रूनी ने एक बेटी को जन्म दिया है। फ्रांस की प्रथम महिला के जानकार सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी की सुपर मॉडल पत्नी कार्ला ब्रूनी ने एक बेटी को जन्म दिया है। फ्रांस की प्रथम महिला के जानकार सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है। एक सूत्र ने बताया है कि इस समय हमें नवजात बच्ची के नाम के बारे में पता नहीं है। विश्व भर का मीडिया पेरिस के ला मुएटे अस्पताल के निकट जमा है। संवाददाताओं ने देखा कि बच्ची के जन्म होने के तीन घंटे के बाद सारकोजी लगभग (स्थानीय समयानुसार) रात के 11 बजे अस्पताल पहुंचे। एक अन्य सूत्र ने बताया कि बच्चे का जन्म सात और साढ़े सात बजे के बीच हुआ और सब कुछ अच्छा रहा। अस्पताल के कर्मचारियों को चिकित्सा गोपनीयता के तहत जानकारी देने से मना किया गया है और सारकोजी के कार्यालय ने इस पर चुप्पी साध रखी है। फ्रांस के प्रथम दंपति की वर्ष 2008 में शादी के बाद यह उनकी पहली संतान है। हालांकि ब्रूनी पहले से एक 10 वर्षीय बच्चे की मां हैं। उनका यह बच्चा उनके पहले के रिश्ते से है। दूसरी ओर, तीन बार परिणय सूत्र में बंध चुके सारकोजी के पहले से ही तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र 14 साल से 26 साल के बीच है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कार्ला ब्रूनी, सारकोजी, फ्रांस राष्ट्रपति, बेटी का जन्म
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com