UK PM Boris Johnson Marries Carrie Symonds: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson ) ने मंगेतर कैरी साइमंड्स (Carrie Symonds) के संग गुपचुप तरीके से शनिवार को शादी कर ली. यूके मीडिया के हवाले यह जानकारी सामने आई है. द मेल ऑन संडे और द सन अखबार में छपी खबर के अनुसार, 56 साल के जॉनसन ने 33 साल की साइमंड्स से कैथोलिक वेस्टमिंस्टर कैथेड्रल में कुछ करीबी दोस्तों और परिवार के सामने शादी की. इस तरह पद पर रहते हुए शादी करने वाले वह दूसरे ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनें, इससे पहले रॉबर्ट जेनकिंसन ने साल 1822 में पद पर रहते हुए शादी रचाई थी.
Read Also: कोरोना से ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की जान बचाने वाली नर्स ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों
प्रधानमंत्री के करीबी उनके इस कदम से हैरान हैं. हाल ही में जानकारी सामने आई थी जिसके अनुसार बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स अगले साल जुलाई तक शादी करने की योजना बना रहे थे. हालांकि इससे पहले वह पिछले साल ही शादी की तैयारियां कर रहे थे लेकिन कोरोना महामारी के चलते शादी की योजना को टाल दिया गया था. इस कपल ने दिसंबर 2019 में सगाई की थी, उनका एक साल का बेटा भी है, जिसका नाम विल्फ्रेड है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Read Also: ब्रिटेन जीवनरक्षक उपकरण भारत भेजेगा, कोरोना से जंग में हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस शादी समारोह में 30 मेहमानों ने शिरकत की थी. इंग्लैंड में कोरोना संक्रमण के चलते लागू पाबंदियों के तहत शादी समारोह में 30 लोगों के शामिल होने की ही अनुमति भी है. अखबार के सूत्रों के अनुसार शादी के बारे में चर्च के भी कुछ एक अधिकारियों को ही सूचित किया गया था. हालांकि अखबार का दावा है कि बोरिस और कैरी पिछले कई महीनों से इस सीक्रेट शादी की तैयारियां कर रहे थे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह साइमंड्स का पहली, वहीं जॉनसन का तीसरी शादी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं