नितेश श्रीवास्तव
-
जानें, लोकसभा और राज्यसभा के कितने सांसद लगवा चुके हैं कोरोना रोधी वैक्सीन
देश भर में टीकाकरण अभियान जोरों-शोरों से चल रहा है. मानसून सत्र से पहले लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों के वैक्सीन लगवाए जाने की जानकारी सामने आई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्सभा के 179 सांसदों ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है, जबकि 39 सांसद ऐसे हैं जिन्होंने सिर्फ पहली डोज ली है. वहीं 9 सांसदों ने वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली है. जबकि पांच सांसद कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त होने में कामयाब रहे हैं.
- जून 30, 2021 15:05 pm IST
- Reported by: अखिलेश शर्मा, Edited by: नितेश श्रीवास्तव
-
'स्टेप-बाइ-स्टेप नियमों का पालन किया गया' ब्राजील कोवैक्सीन विवाद पर भारत बायोटेक बयान
ब्राजील में उपजे विवाद के बीच टीका निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने साफ किया कि उन्होंने ब्राजील से मंजूरी लेने के लिए नियामक की सभी शर्तें और कांट्रैक्ट के नियमों का पूरी तरह से पालन किया है. बताते चलें कि ब्राजील सरकार ने कुछ अनियमितताओं का हवाला देते हुए करार को निलंबित कर दिया है. कंपनी द्वारा जारी बयान में कहा गया कि उन्होंने ब्राजील में मंजूरी लेने के लिए स्टेप-बाइ-स्टेप नियमों का पालन किया है.
- जून 30, 2021 13:32 pm IST
- Edited by: नितेश श्रीवास्तव
-
मुंबई: सब्जी वाले की दुकान पर चला मनपा का हथौड़ा, VIDEO वायरल होने के बाद उठी कार्रवाई की मांग
मुंबई के मीरा रोड का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. यह वीडियो मीरा रोड के नया नगर परिसर का है. जहां महाराष्ट्र नगर पालिका और पुलिस के अधिकारी सब्जी बेचने वाले एक फेरी वाले की सब्जियां सड़क पर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह अधिकारी न सिर्फ सब्जियां फेंक रहे हैं बल्कि फेरीवाले की गाड़ी को भी हथौड़े से तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं.
- जून 30, 2021 12:13 pm IST
- Reported by: सुनील कुमार सिंह, Edited by: नितेश श्रीवास्तव
-
अब सीधे कोरोना वैक्सीन नहीं खरीद सकेंगे प्राइवेट अस्पताल, केंद्र ने सीमा भी तय की
केंद्र सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों द्वारा सीधे टीका खरीदने पर अहम फैसला लेते हुए हर महीने टीके खरीदने की सीमा को तय कर दिया है. केंद्र ने इस मामले को लेकर SOP जारी किया है. नई व्यवस्था 1 जुलाई से लागू होगी. वैक्सीन के आवंटन का फॉर्मूला जारी करते हुए केंद्र ने आदेश जारी किया है .
- जून 30, 2021 10:51 am IST
- Reported by: परिमल कुमार, Edited by: नितेश श्रीवास्तव
-
भारत में पिछले 24 घंटे में सामने आए 45,951 नए COVID-19 केस, 817 की मौत
भारत में कोविड के मामलों में कमी देखने को मिल रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार बुधवार को देश में कोरोना संक्रमण के 45,951 नए मामले सामने आए हैं. इस अवधि में 817 मरीजों की मौत संक्रमण के कारण हुई है.
- जून 30, 2021 09:56 am IST
- Reported by: परिमल कुमार, Edited by: नितेश श्रीवास्तव
-
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोविडशील्ड को वैक्सीन पासपोर्ट में शामिल करने का मुद्दा EU के टॉप अधिकारी के सामने उठाया
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को यूरोपीय संघ (EU) के COVID-19 टीकाकरण पासपोर्ट में कोविशील्ड को शामिल करने का मामला संघ के शीर्ष अधिकारी के सामने उठाया. अधिकारी द्वारा इस मामले को आगे बढ़ाने का वादा किया गया है. बताते चलें कि सिर्फ चार वैक्सीन धारकों को यूरोपिय संघ के भीतर यात्रा करने की अनुमति दी गई है.
- जून 30, 2021 09:09 am IST
- Reported by: प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया, Edited by: नितेश श्रीवास्तव
-
दिल्ली: अक्षरधाम फ्लाईओवर के पास अचानक धू-धूकर जलने लगी कार
दिल्ली के अक्षरधाम फ्लाईओवर के पास उस समय लोग हैरत में पड़ गए जब अचानक एक कार आग की लपटों में घिर गई. जानकारी करने पर पता चला कि वॉल्वो कार में पहले चिंगारी दिखाई दी, कुछ ही मिनटों के बाद कार धूं-धूं करके जलने लगी. कार मालिक ने बताया कि गाड़ी तक़रीबन पांच से छह साल पुरानी है.
- जून 30, 2021 08:30 am IST
- Reported by: मुकेश सिंह सेंगर, Edited by: नितेश श्रीवास्तव
-
सिप्ला को भारत में उपयोग के लिए Moderna वैक्सीन के आयात की इजाजत मिली
मॉडर्ना ने भारत में अपनी कोविड-19 वैक्सीन की मंजूरी के लिए अनुरोध किया है इसे फार्मा कंपनी सिप्ला द्वारा आयात व बेचा जाएगा. सरकार तीसरी लहर से निपटने की तैयारी के तहत देश में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाना चाहती है. दवा कंपनी सिप्ला ने सोमवार को इसके आयात और बिक्री की मंजूरी मांगी है.
- जून 29, 2021 17:54 pm IST
- Reported by: परिमल कुमार, Edited by: नितेश श्रीवास्तव
-
नदी में रुकी नाव तो दुल्हन को कंधे पर उठाकर ले गया दूल्हा, वायरल हो रहा है VIDEO
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुई है, जहां एक दूल्हा, नई नवेली दुल्हन को अपने कंधे पर उठाकर नदी पार कराता हुआ दिखाई दे रहा है. यह वीडियो बिहार राज्य के किशनगंज जिले का है. घटना पिछले रविवार की है. किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के सिंघीमारी के कनकई घाट एक बारात लौटने लगी, बाढ़ के पानी के कारण नाव किनारे पर नहीं लग पा रही थी.
- जून 29, 2021 14:37 pm IST
- Reported by: मनीष कुमार, Edited by: नितेश श्रीवास्तव
-
सेंट्रल विस्टा केस: SC ने खारिज की याचिका, हाईकोर्ट द्वारा याचिकाकर्ता पर लगाए गए जुर्माने को भी रखा बरकरार
सेंट्रल विस्टा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार करते हए याचिका खारिज कर दी है. इसके अलावा याचिकाकर्ता पर हाईकोर्ट द्वारा लगाया गया एक लाख का जुर्माना भी बरकरार रखा है. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता केवल सेंट्रल विस्टा परियोजना के संबंध में सार्वजनिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में सलेक्टिव क्यों हैं.
- जून 29, 2021 12:59 pm IST
- Reported by: आशीष भार्गव, Edited by: नितेश श्रीवास्तव
-
खान मार्केट ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कालाबाजारी मामला: कंपनी की याचिका पर SC ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस
खान मार्केट ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कालाबाजारी मामले में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आयात करने वाली कंपनी मैट्रिक्स सेलुलर ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. सुप्रीम कोर्ट ने मैट्रिक्स कंपनी की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. मैट्रिक्स कंपनी ने अपनी अर्जी में कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने आदेश में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को दिल्ली पुलिस ने सीज कर रखा है उसको रिलीज किया जाए.
- जून 29, 2021 12:34 pm IST
- Reported by: आशीष भार्गव, Edited by: नितेश श्रीवास्तव
-
'72 साल की उम्र है और दूसरी...' अनिल देशमुख ने आज भी ED के सामने पेश होने में जताई असमर्थता
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख आज भी प्रवर्तन निदेशालय के सामने हाजिर रहने में असमर्थता जताई है. उन्होंने इस बाबत पत्र लिखकर ED (प्रवर्तन निदेशालय) को सूचित किया है. बकौल देशमुख, मेरी उम्र 72 साल है और कई दूसरी बीमारियों से ग्रसित हूं. उन्होंने कहा कि अगर ED चाहे तो ऑडियो या वीडियो के माध्यम से बयान दर्ज करा सकती है.
- जून 29, 2021 11:13 am IST
- Reported by: सुनील कुमार सिंह, Edited by: नितेश श्रीवास्तव
-
'पंजाब एक नई सुबह के लिए...' चंडीगढ़ दौरे से पहले केजरीवाल का ट्वीट, आज कर सकते हैं बड़ा ऐलान
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी चहलकदमी तेज हो गई है. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज चंडीगढ़ के दौरे पर जा रहे हैं. अपने दौरे से पहले उन्होंने ट्वीट करके अपने दौरे के सियासी संकेत दे दिए हैं, उन्होंने कहा कि पंजाब एक नई सुबह के लिए तैयार हो रहा है और मैं पंजाब पहुंचने के लिए, मिलते हैं बस कुछ घंटे बाद.
- जून 29, 2021 09:38 am IST
- Edited by: नितेश श्रीवास्तव
-
'वाहेगुरु जी का खालसा....' जवानों के बीच पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लगाए नारे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों तीन दिवसीय लेह दौरे पर हैं, सिंह की यात्रा का मकसद चीन के साथ लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद के बीच क्षेत्र में भारत की सैन्य तैयारियों का जायजा लेना है. यात्रा के दूसरे दिन वह जवानों के मुलाकात करने पहुंचे तो जवानों ने भारत माता के जयकारों के साथ उनका स्वागत किया, इसके बाद खुद रक्षा मंत्री ने जवानों के साथ मिलकर जयकारे लगाने शुरू किए जिसकी आवाज से पूरा लद्दाख गूंज उठा.
- जून 28, 2021 15:43 pm IST
- Reported by: राजीव रंजन, Edited by: नितेश श्रीवास्तव
-
'हम मानते हैं ये गंभीर समस्या है', गंगा में तैरते शवों और कोविड से मौत होने पर शवों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट
गंगा में तैरते शवों और कोविड से मौत होने पर शवों के उचित दाह संस्कार पर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि हम मानते हैं यह गंभीर समस्या है. अदालत ने याचिकाकर्ता को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग जाने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि NHRC ने इसे लेकर कुछ निर्देश जारी किए हैं.
- जून 28, 2021 14:19 pm IST
- Reported by: आशीष भार्गव, Edited by: नितेश श्रीवास्तव