विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2023

कोविड पॉजिटिव होने के बावजूद ट्रेन में सफर करने वालीं ब्रिटिश सांसद 30 दिन के लिए सस्पेंड

ब्रिटेन में कोरोना वायरस महामारी के शुरुआती दौर सितंबर 2020 में सांसद मार्गरेट फेरियर ने ट्रेन में यात्रा की थी

कोविड पॉजिटिव होने के बावजूद ट्रेन में सफर करने वालीं ब्रिटिश सांसद 30 दिन के लिए सस्पेंड
सांसद मार्गरेट फेरियर पर ब्रिटेन संसद की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है.

एक स्कॉटिश नेता जिन्होंने कोरोना महामारी के शुरुआती दौर में कोविड-19 पॉजिटिव होने के बावजूद लंदन से ग्लासगो तक ट्रेन में यात्रा की थी. द गार्जियन के अनुसार वह सांसद अब हाउस ऑफ कॉमन्स से 30 दिनों के निलंबन का सामना कर रही हैं. मीडिया आउटलेट ने कहा है कि ब्रिटेन की संसद की मानक समिति ने कहा कि मार्गरेट फेरियर ने संसद की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया और ट्रेन से यात्रा करके जनता को जोखिम में डाला. यदि हाउस ऑफ कॉमन्स में वोटिंग के जरिए उन्हें सजा दिए जाने पर सहमति हो जाती है, तो उनकी सीट पर उपचुनाव हो सकता है. मार्गरेट ने 2017 के चुनाव में जीत हासिल की थी.

स्कॉटिश नेशनल पार्टी की फेरियर ने 5,230 वोटों से चुनाव जीता था. उनके प्रतिद्वंदी लेबर पार्टी के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे थे. उन्होंने कोविड नियमों को तोड़ने का दोष स्वीकार कर लिया और अपना पार्टी व्हिप खो दिया. द गार्जियन की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि उन्हें 270 घंटे की सामुदायिक सेवा की भी सजा सुनाई गई थी.

बीबीसी ने कहा कि मार्गरेट फेरियर ने सितंबर 2020 में कोविड टेस्ट होने और ट्रेन में यात्रा शुरू करने से पहले संसद में बात की थी. सांसद को यह बताए जाने के बावजूद कि वे पॉजिटिव पाई गई हैं, उन्होंने यात्रा जारी रखी.

निलंबन की प्रक्रिया के बारे में मीडिया आउटलेट ने कहा कि हाउस ऑफ कॉमन्स से कम से कम 10 दिनों के लिए निलंबित किए गए किसी भी सांसद को वापस बुलाया जा सकता है. यदि उनके निर्वाचन क्षेत्र के पंजीकृत मतदाताओं में से कम से कम 10 प्रतिशत एक याचिका पर हस्ताक्षर करते हैं तो उपचुनाव कराया जाता है.

इस मामले की जांच पार्लियामेंट्री कमिश्नर फॉर स्टैंडर्ड्स डैनियल ग्रीनबर्ग ने की थी. बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि फेरियर ने खुद को आइसोलेट न करके अपने व्यक्तिगत हित को जनहित से पहले रखा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Coronavirus News, UK Parliamentarian
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com