विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2019

ब्रिटेन 31 अक्टूबर को छोड़ देगा यूरोपीय संघ

ब्रिटेन 31 अक्टूबर को निश्चित रूप से यूरोपीय संघ (ईयू) को छोड़ देगा. यह जानकारी ब्रेक्सिट (Brexit) के ब्रिटिश राज्य सचिव स्टीफन बर्कले ने दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस अनास्तासिदस से मुलाकात के बाद बर्कले ने कहा कि ब्रिटेन 31 अक्टूबर को बिना किसी समझौते के यूरोपीय संघ को छोड़ देगा.

ब्रिटेन 31 अक्टूबर को छोड़ देगा यूरोपीय संघ
प्रतीकात्मक चित्र.
लंदन:

ब्रिटेन 31 अक्टूबर को निश्चित रूप से यूरोपीय संघ (ईयू) को छोड़ देगा. यह जानकारी ब्रेक्सिट (Brexit) के ब्रिटिश राज्य सचिव स्टीफन बर्कले ने दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस अनास्तासिदस से मुलाकात के बाद बर्कले ने कहा कि ब्रिटेन 31 अक्टूबर को बिना किसी समझौते के यूरोपीय संघ को छोड़ देगा. बर्कले ने कहा कि वह बहुत मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के लिए राष्ट्रपति के आभारी हैं. बर्कले ने कहा, "उन्हें ब्रेक्सिट से संबंधित मुद्दों की गहरी समझ है और इस सौदे के लिए प्रधानमंत्री की भी इच्छा है. इस मुद्दे पर राष्ट्रपति के काम की निश्चित रूप से सराहना की गई, क्योंकि दोनों पक्ष एक सौदा करना चाहते हैं. इसमें दोनों पक्षों की रुचि है और हम इसी पर काम कर रहे हैं." बर्कले ब्रेक्सिट मुद्दों पर चर्चा करने के लिए साइप्रस की यात्रा पर हैं. 

क्या है ब्रेक्जिट? आखिर कैसे Brexit की वजह से फिर गिर सकती है ब्रिटेन की सरकार, जानिए यहां

एक विभागीय प्रवक्ता ने लंदन में साइप्रस समाचार एजेंसी को बताया कि यह यात्रा यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के साथ ब्रिटिश सरकार के अनुबंध पर आधारित है. ब्रिटेन ने गारंटी दी कि उनके देश में रहने वाले साइप्रस के लोग प्रभावित नहीं होंगे. वहीं साइप्रस ने गारंटी दी कि द्वीप पर रहने वाले लगभग 80 हजार ब्रिटेन के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बाधित नहीं होगी. ब्रेक्सिट मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "हमने ब्रिटेन में रहने और काम करने वाले 30 हजार साइप्रस नागरिकों के लिए स्पष्ट तौर पर एक गारंटी दी है. उनके पास ब्रेक्सिट के तहत वैधानिक तौर पर काम करने, पढ़ाई करने, लाभ एवं सेवाओं तक पहुंचने के पूर्ण अधिकार होंगे."
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brexit, Brexit Analysis, Europian Union
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com