विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2011

ब्रिटेन के फोन हैकिंग मामले में नई गिरफ्तारी

स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों ने बुधवार तड़के 35 वर्षीय इस व्यक्ति को उसके घर से गिरफ्तार किया।
लंदन: ब्रिटेन के कुख्यात फोन हैकिंग मामले में पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की। बंद हो चुके अखबार न्यूज ऑफ द वर्ल्ड द्वारा कराई गई हैकिंग मामले में इस हालिया गिरफ्तारी के बाद अभी तक कुल सोलह लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों ने आज तड़के 35 वर्षीय इस व्यक्ति को उसके घर से गिरफ्तार किया। व्यक्ति का नाम अभी तक पता नहीं चल पाया है। गिरफ्तारी के बाद उसे पूछताछ के लिए उत्तरी लंदन स्थित पुलिस थाने में ले जाया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह व्यक्ति अभी भी पुलिस की हिरासत में है। गौरतलब है कि फोन हैकिंग के इस विवाद के बाद स्कॉटलैंड यार्ड अभी तक कुल सोलह लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। इस पूरे मामले का खुलासा होने के बाद एक तरफ जहां मीडिया मुगल रपर्ट मडरेक को 168 साल पुराने अपने टेबलॉयड न्यूज ऑफ द वर्ल्ड का प्रकाशन बंद करना पड़ा वहीं मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नर पॉल स्टीफेंसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ब्रिटेन, फोन, हैकिंग, गिरफ्तारी, Britain, Phone, Hacking, Arrest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com