विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Sep 10, 2022

"आजीवन सेवा" की शपथ के बाद राज्याभिषेक, 73 साल के चार्ल्स-III आज घोषित होंगे ब्रिटेन के नये सम्राट

सम्राट चार्ल्स तृतीय की नयी उपाधि की सार्वजनिक घोषणा करने की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी.

Read Time: 2 mins

परिषद में सम्राट चार्ल्स महारानी के निधन की निजी तौर पर घोषणा करेंगे और चर्च ऑफ स्कॉटलैंड की रक्षा की शपथ लेंगे.

लंदन:

चार्ल्स तृतीय को आज यानी शनिवार को सेंट जेम्स पैलेस में एक ऐतिहासिक समारोह में आधिकारिक रूप से ब्रिटेन का सम्राट घोषित किया जाएगा. यह नए सम्राट के राज्याभिषेक की सार्वजनिक घोषणा है.

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सबसे बड़े बेटे 73 वर्षीय चार्ल्स अपनी मां के निधन के बाद स्वाभाविक रूप से सम्राट बन गए हैं और महारानी के निधन के 24 घंटों के भीतर पारंपरिक रूप से राज्याभिषेक संबंधी एक परिषद की बैठक बुलायी जाती है लेकिन महारानी के निधन की घोषणा में विलंब होने के कारण इस समारोह को शुक्रवार को आयोजित करने के लिए पर्याप्त समय नहीं बचा था.

सम्राट चार्ल्स तृतीय की नयी उपाधि की सार्वजनिक घोषणा करने की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी.

किंग चार्ल्स ने आजीवन सेवा की ली शपथ, मां एलिजाबेथ को कहा- धन्यवाद

दिवंगत महारानी के निधन से शोक में झुके ध्वज नए सम्राट के राज्याभिषेक की घोषणा के बाद पूरी तरह फहराए जाएंगे. इस कार्यक्रम का पहली बार टेलीविजन का प्रसारण किया जाएगा. राज्याभिषेक संबंधी परिषद में कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री, न्यायाधीश और चर्च ऑफ इंग्लैंड से लोग शामिल होते हैं.

परिषद में सम्राट चार्ल्स महारानी के निधन की निजी तौर पर घोषणा करेंगे और चर्च ऑफ स्कॉटलैंड की रक्षा की शपथ लेंगे.

महारानी एलिजाबेथ के जीवन के वो अंतिम घंटे, ऐसे बीता परिवार का वक्त

इस समारोह में चार्ल्स की पत्नी कैमिला शामिल होंगी जो अब क्वीन कंसोर्ट बन गयी हैं. सम्राट के बेटे विलियम भी इसमें शामिल होंगे, जिन्हें अब प्रिंस ऑफ वेल्स की उपाधि मिल गयी है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
लोकसभा चुनाव में BJP की जीत के बाद नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल पर जर्मनी ने मोदी 3.0 समारोह का किया आयोजन
"आजीवन सेवा" की शपथ के बाद राज्याभिषेक, 73 साल के चार्ल्स-III आज घोषित होंगे ब्रिटेन के नये सम्राट
1 यात्री की मौत, 30 घायल : आखिर हवा में क्यों डोलने लगता है प्लेन? जानें टर्बुलेंस के बारे में सबकुछ
Next Article
1 यात्री की मौत, 30 घायल : आखिर हवा में क्यों डोलने लगता है प्लेन? जानें टर्बुलेंस के बारे में सबकुछ
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;