विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2011

ब्राजील भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 869 हुई

रियो डी जनेरियो: ब्राजील के रियो डी जनेरियो प्रांत के पर्वतीय क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बाद हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 869 तक पहुंच गई है। समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक अधिकारियों ने अब तक के आंकड़ों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नोवा फ्रीबर्गो में 418, तेरेसोपोलिस में 354, पेट्रोपोलिस में 71, सुमिदोउरो में 21 लोगों की मौतें हुईं हैं। इसके अलावा सेन जोसे डो रियो प्रेटो में चार, बोम जार्डिम में एक व्यक्ति की मौत हुई है। अधिकारियों के मुताबिक अभी तक 423 लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रांत के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 8,777 लोग अपने घर गवां चुके हैं और 20,790 लोगों को प्रभावित इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ब्राजील, मरे, भूस्खलन, 869
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com