विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2019

बिल गेट्स को पछाड़ बर्नार्ड अरनॉल्‍ट बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी, एक साल में बनाए 39 अरब डॉलर

बिल गेट्स (Bill Gates) की जगह बर्नार्ड अरनॉल्‍ट (Bernard Arnault) ने ले ली है और अब वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी बन गए हैं.

बिल गेट्स को पछाड़ बर्नार्ड अरनॉल्‍ट बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी, एक साल में बनाए 39 अरब डॉलर
Bernard Arnault: बर्नार्ड अरनॉल्‍ट दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं.
नई दिल्ली:

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में दूसरे स्थान पर अब बिल गेट्स (Bill Gates) की जगह किसी और ने ले ली है. बिल गेट्स की जगह लेने वाले इस शख्स का नाम है बर्नार्ड अरनॉल्‍ट. अरनॉल्‍ट (Bernard Arnault) अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्‍यक्ति बन गए हैं. 7 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स तीसरे स्थान पर आए हैं. LVMH (लुई विटन मोएत हेनेसी) के चेयरमैन और सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेटवर्थ 108 अरब डॉलर (7.45 लाख करोड़ रुपए) हो गई है. वहीं बिल गेट्स की नेटवर्थ 107 अरब डॉलर (7.38 लाख करोड़ रुपए) है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में दूसरे स्थान पर जगह बना चुके अरनॉल्ट की नेटवर्थ में इस साल सबसे ज्यादा 39 अरब डॉलर (2.69 लाख करोड़ रुपए) का इजाफा हुआ है. उनकी नेटवर्थ फ्रांस की जीडीपी के 3% के बराबर है.

दुनिया के 5 सबसे अमीर लोग (Top 5 Richest Rerson in the world)

         नाम/कंपनी/देश          नेटवर्थ (रुपए)          नेटवर्थ (डॉलर)
   जेफ बेजोस, अमेजन (यूएस)         8.62 लाख करोड़          124 अरब
   बर्नार्ड अरनॉल्ट, एलवीएमएच     (फ्रांस)        7.45 लाख करोड़          108 अरब
बिल गेट्स, माइक्रोसॉफ्ट (यूएस)        7.38 लाख करोड़         107 अरब
   वॉरेन बफे, बर्कशायर हैथवे       (यूएस)        5.57 लाख करोड़         81.9 अरब
 मार्क जकरबर्ग, फेसबुक (यूएस)        5.37 लाख करोड़        78.7 अरब


बता दें कि लोरियल की उत्‍तराधिकारी फ्रांकोस बेटेनकोर्ट मेयर दुनिया की सबसे अमीर मह‍िला है और वह अमीरों की इस लिस्‍ट में 9वें स्‍थान पर हैं. वहीं, गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज इस लिस्ट में 10वीं स्थान पर हैं. भारत के सबसे अमीर व्‍यक्ति मुकेश अंबानी के पास 51.8 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह दुनिया के 13वें सबसे अमीर व्‍यक्ति हैं. विप्रो के सीईओ अजीम प्रेमजी 20.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 48वें स्‍थान पर हैं.

अन्य खबरें
Jeff Bezos ने लिया सबसे महंगा तलाक, 2.52 लाख करोड़ के शेयर लेकर मैकेंजी बनीं चौथी सबसे अमीर महिला
Forbes List 2019: भारत में मुकेश अंबानी, तो दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने अमेजन सीईओ जेफ बेजोस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com