विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2018

पाकिस्तान की पूर्व PM बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले का आरोपी जेल से गायब : रिपोर्ट 

पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले में बरी किया गया एक व्यक्ति यहां अतिसुरक्षित कोट लखपत जेल से कथित रूप से गायब हो गया है.

पाकिस्तान की पूर्व PM बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले का आरोपी जेल से गायब : रिपोर्ट 
बेनजीर भुट्टो की 27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी में एक चुनावी रैली में हत्या कर दी गई थी.
लाहौर: पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले में बरी किया गया एक व्यक्ति यहां अतिसुरक्षित कोट लखपत जेल से कथित रूप से गायब हो गया है. पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री भुट्टो की 27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी में एक चुनावी रैली में हत्या कर दी गई थी.

'एक्सप्रेस न्यूज' ने खबर दी है कि आरोपी रफाकत हुसैन के पिता ने लाहौर उच्च न्यायालय की रावलपिंडी पीठ में याचिका दायर कर दावा किया है कि उनका बेटा जेल से गायब है. उन्होंने कहा कि हुसैन को मामले में बरी कर दिया गया था, लेकिन उसे हिरासत में जेल में रखा गया था.

खबर में कहा गया है कि न्यायमूर्ति सदाकत अली खान ने अर्जी को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है और स्थानीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को नोटिस जारी कर 16 जुलाई तक जवाब मांगा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benazir Bhutto Murder, Benazir Bhutto
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com