बेलारुसी सरकार के जाने-माने आलोचक पत्रकार रोमन प्रोतासेविच को पिछले दिनों एक फ्लाइट यात्रा के दौरान गिरफ्तार किया गया था. अब बेलारुसी अधिकारियों की ओर से उनका एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें वो विरोध-प्रदर्शन वगैरह का आयोजन करने की बात स्वीकार करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को सोमवार को बेलारुस के सरकारी मीडिया में चलाया गया है.
प्रोतासेविच को मिंस्क के डिटेंशन सेंटर में रखा गया है. वो वीडियो में जांच का सहयोग करने की बात कहते नजर आ रहे हैं. जारी वीडियो में वो कह रहे हैं, 'मैं मिंस्क के डिटेंशन सेंटर नंबर 1 में हूं. मैं कह सकता हूं कि मुझे स्वास्थ्य की कोई दिक्कत नहीं है, मेरे दिल और और दूसरे अंग सही काम कर रहे हैं.' ऐसी खबरें आई थीं कि प्रोतासेविच को एक हार्ट कंडीशन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इसे आंतरिक मंत्रालय ने खारिज कर दिया था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस वीडियो में वो कह रहे हैं, 'अधिकारियों का मेरे प्रति बर्ताव कानून के हिसाब से सही है. मैं जांच में सहयोग कर रहा हूं और मैं कबूल करता हूं कि मैंने मिंस्क में अस्थिरता फैलाने के लिए बड़े स्तर पर प्रदर्शनों का आयोजन किया था.'
वीडियो में 26 साल के प्रोतासेविच ने काले रंग की हुडी पहन रखी है और उनके पास सिगरेट का एक पैक पड़ा हुआ है. बयान देते हुए उन्होंने अपनी दोनों हथेलियां आपस में बांध रखी हैं और उनके माथे पर काले निशान दिखाई दे रहे हैं.
"I confess and cooperate with the investigation" says Roman #Protasevich in a video released by the #Belarusian authorities. This obviously looks like a forced confession; + the marks on his forehead..
— inna shevchenko (@femeninna) May 24, 2021
pic.twitter.com/a7L3gtQkP2
कौन है प्रोतासेविच और क्यों हुई गिरफ्तारी
बता दें कि सरकार के आलोचक रहे प्रोतासेविच ने फिलहाल लिथुआनिया में शरण ली थी और रविवार को एथेंस से लिथुआनिया जा रही एक फ्लाइट में सवार थे. यह फ्लाइट बेलारुसी एयरस्पेस थी, तभी एक बम धमाके का खतरा जताकर इसे मिंस्क की ओर मोड़ लिया गया, जहां प्रोतासेविच को गिरफ्तार करके फ्लाइट को उड़ान भरने दिया गया.
प्रोतासेविच ने अपने सह-संस्थापक स्तेपान पुतिलो के साथ नेक्स्टा नाम का टेलीग्राम चैनल चलाते थे. यहां लगभग दो दशकों से चले आ रहे राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के शासन के खिलाफ बड़े स्तर पर प्रदर्शन आयोजित किए गए थे. अगस्त में एक फिर लुंकाशेंको को मिली जीत पर प्रदर्शन और भड़क गया था. विपक्षी पार्टियों ने चुनावों में धांधली की बात की थी. प्रोतासेविच ने अपने चैनल के माध्यम से पिछले साल हजारों लोगों को प्रदर्शन में लीड किया था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं