विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2020

..इस खूबी की वजह से 12 वर्षीय भारतीय बच्चे का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल

खबरों में बताया गया कि दुनिया के 100 सबसे ऊंचे भवनों की पहचान करने के लिए सबसे कम उम्र में उसका नाम ‘इंडिया बुक’ में शामिल किया गया है.

..इस खूबी की वजह से 12 वर्षीय भारतीय बच्चे का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल
सिद्धांत गुंबर ने प्रति एयरलाइन के बारे में 1.5 सेकंड का समय लिया.
दुबई:

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक मिनट के अंदर सबसे अधिक संख्या में विमानों के पिछले हिस्से की पहचान करने वाले 12 वर्षीय भारतीय बालक को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है. यह जानकारी गुरुवार को मीडिया की खबरों में दी गई.

‘गल्फ न्यूज' ने खबर दी कि कि अबु धाबी में रहने वाले सिद्धांत गुंबर ने 60 सेकेंड में 39 विमानों के पिछले हिस्से की पहचान की. वह सबसे कम उम्र का भारतीय है जिसने 100 सबसे ऊंचे भवनों की भी पहचान की है. हरियाणा के रहने वाला गुंबर को पहले ‘इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' ने मान्यता दी थी.

खबर में बताया गया कि पिछले महीने वह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ. खबरों में बताया गया कि दुनिया के 100 सबसे ऊंचे भवनों की पहचान करने के लिए सबसे कम उम्र में उसका नाम ‘इंडिया बुक' में शामिल किया गया है.

गुंबर ने ‘गल्फ न्यूज' को बताया, ‘‘बचपन से ही मैं और मेरे पिता रॉकेट, विमान, भवन और वाहनों के प्रतिरूप बनाने पर काफी समय खर्च करते थे.मैं कई विमानों के पिछले हिस्से की पहचान कर पाने में सक्षम था और मेरी मां पावर प्वाइंट स्लाइड्स में इनको एकजुट करने में मदद करती थी. इसलिए मैं तेजी से उनकी पहचान कर सकता हूं.''

उसकी मां मोनिशा ने बताया कि उनका बेटा हमेशा से चिह्न, निशान और लोगों में रुचि रखता था. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guinness World Records, Guinness Book Of World Of Records, Guinness Book, UAE, Dubai, Siddhant Gumber
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com