विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2012

बांग्लादेशी लुटेरों ने की 3 भारतीय मछुआरों की हत्या

बांग्लादेशी लुटेरों ने शुक्रवार रात तीन भारतीय मछुआरों की हत्या कर दी और आठ अन्य को घायल कर दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता: बांग्लादेशी लुटेरों ने शुक्रवार रात तीन भारतीय मछुआरों की हत्या कर दी और आठ अन्य को घायल कर दिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना पश्चिम बंगाल के सुंदर वन क्षेत्र की है।

दक्षिण 24 परगना के पुलिस अधीक्षक एल.एन. मीणा ने आईएएनएस से फोन पर कहा, "सुंदर वन क्षेत्र के केंदुआ द्वीप पर तीन भारतीय मछुआरों की हत्या कर दी गई।"

लुटेरों ने आठ अन्य मछुआरों को घायल कर दिया और कई अन्य को बंधक बना लिया।

भारतीय मछुआरे 14 नावों में बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने के लिए गए थे।

सुंदर वन मामलों के मंत्री श्यामल मंडल ने कहा कि 11 मछुआरों वाला एक नाव अभी भी लापता है। तटरक्षक और पुलिस उनकी छानबीन कर रही है।

भारतीय मछुआरों ने बाद में पांच बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मीणा ने कहा कि अभी औपचारिक गिरफ्तारी नहीं की गई है।

उल्लेखनीय है कि सुंदरवन क्षेत्र का 60 फीसदी हिस्सा बांग्लादेश सीमा में और 40 फीसदी हिस्सा भारतीय सीमा में पड़ता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बांग्लादेशी, भारतीय, मछुआरे, हत्या, Bangladesh, Fishermen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com