विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप नाम से वायरल भैंसे की बकरीद पर नहीं होगी कुर्बानी, जानें क्‍या है वजह

'डोनाल्ड ट्रम्प' नाम के भैंसे की कुर्बानी बकरीद पर नहीं होगी, बांग्‍लादेश की सरकार के हस्‍तक्षेप के बाद ये कदम उठाया गया है. भैंसा पूरे बांग्‍लादेश में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और लोग दूर-दूर से इसे देखने को लिए पहुंच रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप नाम से वायरल भैंसे की बकरीद पर नहीं होगी कुर्बानी, जानें क्‍या है वजह
ढाका:

बांग्लादेश में वायरल हुए 'डोनाल्ड ट्रम्प' नाम के भैंसे की कुर्बानी बकरीद पर नहीं होगी. सुनहरे बालों के कारण इस दुर्लभ एल्बिनो भैंसे का नाम डोनाल्‍ड ट्रंप रखा गया है. ईद-अल-अजहा यानी बकरीद के लिए इसकी बलि देने से कुछ ही घंटे पहले बांग्‍लादेश की सरकार ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद इसकी कुर्बानी रोक दी गई. इसे ईद पर कुर्बानी के लिए बेचा गया था, लेकिन वीडियो वायरल होने ने इसे दुनियाभर में फेमस कर दिया था. लगभग 597 किलों के इसे भैंसे की कुर्बानी को देखने के लिए भीड़ उमड़ने लगी, जिससे सुरक्षा कारणों से अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा. अब भैंसा ढाका के राष्ट्रीय चिड़ियाघर में ले जाया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भैंसा

बकरीद से पहले खरीदा गया डोनाल्‍ड ट्रंप भैंसा कई हफ्तों से सोशल मीडिया स्टार बना हुआ है, क्‍योंकि उसका चेहरा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलता-जुलता है. इंटरनेट पर लोग उसे मजाक में 'डोनाल्ड ट्रंप' बुला रहे हैं. डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ उनके ढेरों मीम्‍स भी बन रहे हैं. अब मालिक का कहना है कि उन्होंने इसे सिर्फ कुर्बानी के लिए खरीदा था, लेकिन अब यह पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.

भैंसे का मालिक बोला- सोचा नहीं था, इतना फैमस हो जाएगा 
 

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार भैंसे के मालिक मोहम्मद फरीदुज्जमान शेरोन ने बताया कि उन्होंने करीब दो महीने पहले इस जानवर को बकरीद पर कुर्बानी देने के इरादे से खरीदा था. उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि यह इंटरनेट पर इतना फेमस हो जाएगा. उन्होंने बताया, "मैंने यह भैंसा दो महीने पहले खरीदा था. इसे खरीदने का मकसद अल्लाह को खुश करना था, यानी अल्लाह की राह में इसकी कुर्बानी देना. अब यह वायरल हो गया है और इसकी वजह से इतनी लोकप्रियता और इतनी बड़ी भीड़ देखने को मिल रही है."

ये भी पढ़ें:- डोनाल्ड ट्रंप के नाम से वायरल भैंसे की बकरीद पर कुर्बानी देगा मालिक, फेमस होने पर भी दी प्रतिक्रिया

डोनाल्‍ड ट्रंप नाम के भैंसे की कीमत कितनी?

मोहम्मद फरीदुज्जमान शेरोन ने बताया कि भैंसे का वजन करीब 597 किलोग्राम है और इसे लगभग 550 बांग्लादेशी टका प्रति किलो के हिसाब से खरीदा गया था. इसकी कुल कीमत करीब 3 लाख 30 हजार बांग्लादेशी टका रही. हालांकि, फेमस होने के बाद अब इसकी कीमत काफी बढ़ गई है. लेकिन सरकार ने फैसला किया गया है कि अब इसे ढाका के राष्‍ट्रीय चिडि़याघर में रखा जाएगा.   

ये भी पढ़ें:-बांग्लादेश में वायरल हुआ था ‘डोनाल्ड ट्रंप' भैंसा, अब ईद से पहले ईरान ने भी ले ली मौज

लेखक के बारे में
img
तिलकराज
Deputy News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Donald Trump Buffalo, Donald Trump Buffalo In Bangladesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com