विज्ञापन

बांग्लादेश में अब नहीं चलेगी भीड़ की गुंडागर्दी, तारिक रहमान सरकार ने दिया कड़ा संदेश

बांग्लादेश की तारिक रहमान सरकार में गृहमंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने पद संभालते ही साफ कह दिया है कि देश में अब मॉब कल्चर को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बांग्लादेश में यह अब बंद होना चाहिए.

बांग्लादेश में अब नहीं चलेगी भीड़ की गुंडागर्दी, तारिक रहमान सरकार ने दिया कड़ा संदेश
  • बांग्लादेश में तारिक रहमान की नई सरकार ने भीड़ की हिंसा रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का संकेत दिया है
  • गृहमंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने कहा है कि देश में अब भीड़तंत्र को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
  • उन्होंने कहा कि पुलिस को लोगों का दोस्त बनना होगा और अपनी खोई हुई साख फिर से वापस पानी होगी

बांग्लादेश की सत्ता संभालने के बाद तारिक रहमान सरकार ने देश में अल्पसंख्यकों खासकर हिंदुओं पर हो रहे हमलों और अराजकता को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के संकेत दिए हैं. रहमान सरकार में गृहमंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने पद संभालते ही साफ कह दिया है कि देश में अब भीड़तंत्र (मॉब कल्चर) को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बांग्लादेश में यह अब बंद होना चाहिए. 

यूनुस सरकार में भीड़ की हिंसा बेकाबू 

बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के गिरने और मोहम्मद यूनुस की अगुआई में अंतरिम सरकार बनने के बाद से ही भीड़ की हिंसा में काफी बढ़ोतरी हुई थी. पिछले कई महीनों से देश में जगह जगह हिंदुओं के घरों, मंदिरों, दुकानों, ठिकानों को निशाना बनाने की खबरें आ रही थीं. कई हिंदुओं की हत्याएं भी हो चुकी हैं. इसे देखते हुए तारिक रहमान सरकार का यह रुख काफी अहम माना जा रहा है.

ये भी देखें- बांग्लादेश में जमात के चीफ के साथ बैठे भारत के विदेश सचिव, इस मुलाकात में छिपे बड़े मैसेज को समझिए

गृहमंत्री बोले- मॉब कल्चर खत्म होगा

गृहमंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने पदभार  संभालने के पहले दिन अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की और फिर मीडिया से मुखातिब हुए. उन्होंने उपद्रवियों को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक अधिकार अपनी जगह हैं, लेकिन कानून हाथ में लेने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने साफ कहा कि बांग्लादेश में मॉब कल्चर खत्म होना चाहिए. मॉब कल्चर को किसी भी तरह से बढ़ावा नहीं दिया जाएगा. 

हाइवे-सड़कें जाम करना नहीं चलेगा

उन्होंने कहा कि कि रहमान सरकार में अब लोगों को रैलियों और सभाओं के साथ ही अपनी मांगों को सही तरीके से रखने का अधिकार होगा. सभी कानूनी और लोकतांत्रिक तरीके अपनाए जाएंगे लेकिन मांगें पूरी करने के नाम पर हाईवे और सड़कों को जाम करना, ये मॉब कल्चर नहीं चलेगा. मैं यह साफ कर रहा हूं. 

पुलिस को इमेज सुधारने की चेतावनी

ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, गृहमंत्री ने पुलिस की इमेज सुधारने की भी बात कही. उनका कहना था कि पुलिस और अन्य एजेंसियों को अपनी खोई हुई साख फिर से बनानी होगी. पुलिस को लोगों का दोस्त बनना होगा और अपनी खोई हुई साख वापस पानी होगी. 

भ्रष्टाचार मुक्त मंत्रालय पर जोर 

सलाउद्दीन ने कहा कि वह पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त मंत्रालय बनाना चाहते हैं. सभी के लिए जबावदेही और पारदर्शिता होनी चाहिए. किसी भी तरह का कोई गैरकानूनी काम नहीं होगा. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी भी फोर्स में कोई भी कर्मचारी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाया गया तो बिना देर किए एक्शन लिया जाएगा. 

ये भी देखें- बांग्लादेश में नई सरकार के शपथ समारोह में ओम बिरला की शिरकत, तारिक रहमान से हुई मुलाकात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bangladesh, Bangladesh Mob Culture, Tarique Rahman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com