विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2023

बांग्लादेश ने रूस से अमेरिकी प्रतिबंधों के तहत जहाजों से माल नहीं भेजने के लिए कहा

बांग्लादेश ने रूस से आग्रह किया कि अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित जहाजों के जरिये माल नहीं भेजा जाए और कहा कि ढाका नहीं चाहता कि वाशिंगटन के साथ उसके संबंध प्रभावित हों.

बांग्लादेश ने रूस से अमेरिकी प्रतिबंधों के तहत जहाजों से माल नहीं भेजने के लिए कहा
प्रतीकात्मक तस्वीर

बांग्लादेश ने रविवार को रूस से आग्रह किया कि अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित जहाजों के जरिये माल नहीं भेजा जाए और जोर देकर कहा कि ढाका नहीं चाहता कि वाशिंगटन के साथ उसके संबंध प्रभावित हों. विदेश मंत्री डॉ. एके अब्दुल मोमन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने रूस से कहा है कि वे 69 जहाजों को छोड़कर अपने किसी भी जहाज के माध्यम से हमें माल भेज सकते हैं.''

मास्को द्वारा पिछले महीने बांग्लादेश के रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के लिए उपकरण वितरित करने के वास्ते एक जहाज भेजे जाने के हफ्तों बाद उनकी टिप्पणी आई है. इस संयंत्र को रूसी सहायता से बनाया जा रहा है, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि में अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण ढाका ने पोत को स्वीकार करने से इनकार कर दिया.

रूसी ध्वज वाहक - स्पार्टा तृतीय - सामान को उतारने के लिए 24 दिसंबर को बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिमी मोंगला बंदरगाह पर लंगर डालने के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन ढाका ने इस जहाज को बंदरगाह पर रोकने से इनकार कर दिया जबकि जहाज बंगाल की खाड़ी में उसके जलक्षेत्र तक पहुंच गया था. मोमन ने कहा, ‘‘यह आश्चर्य की बात है कि रूस ने एक जहाज का नाम बदल दिया. हमें इसकी उम्मीद नहीं थी। अब, हम उम्मीद करते हैं कि रूस गैर-प्रतिबंधित जहाज भेजेगा.''

ये भी पढ़ें : उद्धव ठाकरे ने की बीआर अंबेडकर के पोते की पार्टी के साथ गठबंधन की घोषणा

              VIDEO: "मैं शादी करूंगा जब ...": जीवनसाथी के सवाल पर राहुल गांधी ने दिया कुछ ऐसा जवाब

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bangladesh, Russia, Washington, Cargo From Ships, Dr. AK Abdul Momen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com